राजस्थान पुलिस एकेडमी में दीक्षांत परेड में शामिल हुए अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान पुलिस एकेडमी में दीक्षांत परेड में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जालोर के सुराणा में शिक्षक की कथित पिटाई के बाद हुई दलित बच्चे की मौत की जांच सीबीआई को देने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा- जालोर की घटना को लेकर लोग गलत बातें फैला रहे हैं, अब भी लोग परिवार से मिलने आ रहे हैं, आप कहें तो केस की जांच सीबीआई को दे देते हैं। हमारा क्या लगता है, लेकिन बिना किसी मतलब के राजस्थान को बदनाम करने का हक किसी को नहीं है।
सीएम अशोक गहलोत डीजीपी के सामने कहा कि, जो लोग झूठे केस दर्ज करवाते हैं, उन्हें ऐसे ही नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इस तरह के केस से प्रदेश की बदनामी होती है। कार्रवाई होगी तो लोग झूठे मामले दर्ज कराने की हिम्मत नहीं करेंगे।