फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Elections: कांग्रेस विधायक पहुंचे उदयपुर, ताज अरावली में बाड़ेबंदी, देखें तस्वीरें 

Fri, 03 Jun 2022 08:26 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajya Sabha Elections
विज्ञापन
1 of 4
उदयपुर के ताज अरावली होटल पहुंचे कांग्रेस विधायक। - फोटो : सोशल मीडिया
राज्यसभा चुनाव ने राजस्थान में चुनावी हलचल बढ़ा दी। क्रास वोटिंग के डर से कांग्रेस ने अपने विधायकों को उदयपुर भेज दिया है। ताज अरावली में सभी विधायकों की बाड़ेबंदी की गई है। बता दें कि इससे पहले इसी होटल में कांग्रेस ने चिंतन शिविर का आयोजन भी किया था।  
विज्ञापन

2 of 4
बस से उदयपुर पहुंचे विधायक। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम के घर डिनर के बाद उदयपुर रवाना हुए विधायक
गुरुवार को एक्शन टेकन कैंप के बाद कांग्रेस के सभी विधायक सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर पहुंचे थे। वहां उनके लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी खत्म होने के बाद सभी विधायकों को बस से उदयपुर ले जाया गया।  
विज्ञापन

3 of 4
तिलक लगाकर किया गया विधायकों का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
होटल में तिलक लगाकर किया गया स्वागत 
उदयपुर के ताज अरावली होटल पहुंचे विधायकों का तिलक लगाकर और गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। अब यह विधायक 9 मई तक इसी होटल में ही रहेंगे। विधायकों के लिए होटल में खास इंतजाम किए गए हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
महिला विधायक भी बाड़ेबंदी में शामिल। - फोटो : अमर उजाला
10 मई को जयपुर आएंगे विधायक 
6 मई की रात उदयपुर पहुंचे विधायक अब 10 मई को वोटिंग वाले दिन ही जयपुर आएंगे। चार दिन तक सभी विधायकों को यही रहना होगा। जो विधायक अब तक यहां नहीं आए हैं, उन्हें भी जल्द लाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें