फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, देसी जुगाड़ से 45 मिनट में निकाला गया बाहर, देखें तस्वीरें    

Thu, 26 May 2022 09:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

 
विज्ञापन
1 of 5
बोरवेल से बाहर निकाला गया बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जालौर में एक 12 साल का बच्चा खेत में बने बोरवेल में गिर गया। बोरवेल करीब 250 फीट गहरा था और बच्चा 90 फीट पर जाकर फंस गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। देसी जुगाड़ का प्रयोग कर बच्चे को 45 मिनट बाद बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
पाइप के जरिए बच्चे को दी गई ऑक्सीजन। - फोटो : अमर उजाला
घटना जालौर के रामसीन थाना इलाके के तवाव गांव की है। जीताराम चौधरी का बेटा निंबाराम खेत पर बने 250 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। सूचना पर जसवंतपुरा एसडीएम सहित अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने बोरवेल में फंसे बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप भी डाला। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे से बात करते रहे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बोरवेल में 90 फीट की गहराई पर फंसे बच्चे को देसी जुगाड़ से बाहर निकाला गया। यह जुगाड़ मेड़ा के रहने वाले माधाराम सुथार ने बनाया है। इसके जरिए उन्होंने बच्चे को 45 मिनट में ही बाहर निकाल लिया। माधाराम इससे पहले भी बोरवेल में फंसे कई बच्चों को बाहर निकाल चुके हैं। 

4 of 5
मौके पर मौजूद थी डॉक्टरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
बोरवेल से बाहर निकाले गए बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देसी जुगाड़ जिससे निकाला गया बच्चा। - फोटो : सोशल मीडिया
माधाराम सुथार ने बताया, देसी जुगाड़ बनाने के लिए बराबर लंबाई के तीन पाइप लिए जाते हैं। तीनों पाइप को आपस में बांध दिया जाता है। आखिर में एक टी बनाते हैं और इस पर एक जाल बांधा जाता है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें