फड़ चित्र की कथा सुनने की तैयारी में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
भोपाओं की वाणी से सरल हिंदी तक की यात्रा
पारंपरिक रूप से फड़ चित्रों की कथा भोपाओं की वाणी और लोकशैली में प्रस्तुत की जाती थी, जिसे आज की पीढ़ी आसानी से समझ नहीं पाती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जोशी ने सभी कहानियों को सरल हिंदी भाषा में रिकॉर्ड किया है, ताकि युवा, बच्चे और यहां तक कि विदेशी पर्यटक भी इसकी गहराई तक पहुंच सकें। यह तकनीकी पहल लोकसंस्कृति और जनसंचार के बीच की दूरी को पाटने का एक सुंदर प्रयास है।
तकनीक और परंपरा का सुंदर संगम
यह नवाचार सिर्फ एक कला प्रस्तुति नहीं, बल्कि शैक्षणिक, पर्यटन और संग्रहालयों के लिए भी बेहद उपयोगी और आकर्षक उपकरण बन सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह तकनीक दृष्टिबाधित लोगों के लिए भी उपयोगी है। वे चित्रों को देख नहीं सकते, लेकिन ध्वनि के माध्यम से उन कहानियों को महसूस जरूर कर सकते हैं। यह एक समावेशी दृष्टिकोण है, जो कला को सभी के लिए सुलभ बनाता है।