फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख लो सरकार: राजस्थान में यहां पक्की सड़क न होने के चलते लड़कों की शादी ही नहीं हो रही, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Aug 2024 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

देख लो सरकार: राजस्थान में यहां पक्की सड़क न होने के चलते लड़कों की शादी ही नहीं हो रही, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 5
गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

हर कोई चाहता है उसकी शादी हो, लेकिन राजस्थान के भरतपुर जिले का भवनपुर गांव है, जहां पक्का रास्ता नहीं होने के चलते युवाओं के शादी विवाह नहीं हो रहे हैं। देश की आजादी के बाद से ही यहां रास्ता तो है, लेकिन कच्चा है, जिसमें हमेशा पानी और कीचड़ जमा रहता है। 

विज्ञापन

2 of 5
गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

इस रास्ते से करीब 12 दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। लेकिन फिर भी जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा अब तक इसका निर्माण नहीं करवाया गया। ग्रामीण गर्मी और सर्दी में तो जैसे-तैसे इस रास्ते से निकल जाते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में तो हाल-बेहाल हो जाता है। जब भी कोई व्यक्ति गांव में शादी के लिए संपर्क करने आता है तो रास्ता को देखकर के वापस लौट जाता है। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जन प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

3 of 5
कच्चा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण कपूर सिंह ने बताया कि ग्राम भवनपुरा का निवासी हूं। मेरी उम्र करीब 60 साल हो चुकी है। लेकिन जन्म से ही गांव के मुख्य रास्ते पर पानी और कीचड़ देखा है। जब से गांव की बसावट हुई है, तब से लेकर के अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ। यह कच्चा रास्ता है, जो करीब 12 गांव को जोड़ता है। बारिश का मौसम है और इस समय रास्ते की हालत बेहद खराब है। क्योंकि कीचड़ जमा हुआ है, जिसके चलते आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांव से बाहर जाने का यह एकमात्र रास्ता है और इसी में होकर गुजरना पड़ता है।

4 of 5
गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

सोमवीर सिंह ने बताया कि इस रास्ते के निर्माण के लिए कई बार मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन रास्ता आज तक नहीं बना। रास्ते में दो-दो तीन-तीन फीट गहरे गड्डे हो रहे हैं। महिला बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालकों की बात तो दूर, पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कच्ची सड़क - फोटो : अमर उजाला

रास्ता नहीं होने के चलते गांव के युवाओं के शादी विवाहों पर संकट मंडराया हुआ है। सगाई संबंधों के लिए लोग गांव तो आ जाते हैं। लेकिन रास्ते को देखकर वापस लौट जाते हैं। इसी के चलते ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस समस्या से जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं। लेकिन इस समस्या का ठोस समाधान नहीं हो सका।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें