फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: न कहने पर युवक ने महिला को मार दी गोली; खुद भी मरा मिला, पुलिस विकट उलझी

Wed, 10 Sep 2025 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan Crime: एकतरफा प्यार में पागल शख्स महिला को अकेला पाकर छत के रास्ते घर में घुस गया। फिर उसने महिला के करीब आने की कोशिश की, लेकिन महिला ने विरोध किया। गुस्से में उसने महिला पर गोली चला दी और खुद मरा हुआ मिला। पुलिस वारदात को लेकर सन्न हो गई। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने महिला पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल महिला तनीषा पत्नी लोकेश का इलाज जिला आरबीएम अस्पताल में चल रहा है, जबकि आरोपी रामबाबू उर्फ मुरारी का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता के देवर से वारदात की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन साल से महिला को कर रहा था परेशान
जानकारी के अनुसार, सीकरी निवासी रामबाबू उर्फ मुरारी मथुरा गेट थाना क्षेत्र की नवाब गली में किराए से रह रहा था। वह बीते तीन साल से तनीषा को परेशान कर रहा था। पीड़िता के पति ने कई बार पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को दो-तीन बार गिरफ्तार किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
 

अस्पताल में इलाज कराने पहुंची पीड़ित महिला तनीषा - फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त घर में अकेली थी तनीषा
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह रामबाबू अपने किराए के कमरे से निकलकर करीब 10 मीटर दूर स्थित तनीषा के घर की छत पर चढ़ आया। उस समय तनीषा वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। आरोपी ने जबरन नजदीक आने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में रामबाबू ने अवैध कट्टे से गोली चला दी, जिससे महिला घायल होकर नीचे गिर गई और आरोपी वहीं खून से लथपथ मृत पड़ा मिला।
 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हुई सन्न - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में
फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मथुरा गेट थाना पुलिस के साथ एसपी दिगंत आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठिकानों पर पहुंच गैंगस्टरों की संपत्तियों की जांच शुरू की
 

पुलिस हर पहलू से कर रही है मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने क्या बताया?
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि आरोपी लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि यह घटना आत्महत्या है या हत्या की कोई और साजिश। पीड़िता तनीषा ने कहा कि मैं अपने घर का काम कर रही थी तभी रामबाबू छत से अंदर आया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने गोली चला दी।
 
विज्ञापन

घटनास्थल की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजनों में आक्रोश और सदमा
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि रामबाबू लंबे समय से तनीषा को परेशान कर रहा था। पुलिस ने उसे कई बार पकड़ा, लेकिन आज उसने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: गरीबों के बैंक खातों से हो रही थी करोड़ों की हेराफेरी, खाते बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें