फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एएसआई ने अधेड़ को कॉलर पकड़कर घसीटा, मेले में स्टेज पर चढ़ने लगा तो बेरहमी से पीटा, सिर फटा

Fri, 02 Sep 2022 12:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Rajasthan: एएसआई ने अधेड़ को कॉलर पकड़कर घसीटा, मेले में स्टेज पर चढ़ने लगा तो बेरहमी से पीटा, सिर फटा
विज्ञापन
1 of 4
इस तरह कॉलर पकड़कर घसीटा। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के भरतपुर जिले में चल रहे भोजन थाली मेले एक अधेड़ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उसके साथ यह मारपीट किसी और ने नहीं बल्कि एक पुलिस अधिकारी ने की है। एएसआई ने मेले के बची अधेड़ को स्टेज से उतारकर बेरहमी से पीटा। शर्ट का कॉलर पकड़कर जमीन पर घसीटा। इससे पीड़ित का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 4
भोजन थाली मेला में अधेड़ से मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार घटना भरतपुर के कामां की है। बुधवार रात को कामां नगर पालिका की ओर से हर साल आयोजित होने वाले भोजन थाली मेले का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान 48 साल का अनिल कौशिक कार्यक्रम के लिए बनाई गई स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस बीच कामां थाने के एएसआई जगराम ने उसका कॉलर पकड़ा और पीछे खींच लिया। घसीटते हुए उसे स्टेज से नीचे उतार लिया, इसके बाद भी एएसआई उसे घसीटता रहा। जिससे उसका सिर फट गया, इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार अनिल की मरहम पट्टी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

3 of 4
भोजन थाली मेला में अधेड़ से मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर एएसआई जगराम ने बताया कि मेले में उनकी ड्यूटी लगी थी। वह स्टेज के पास तैनात थे। इस दौरान एक व्यक्ति स्टेज पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। वह बार-बार स्टेज के नीचे लगे पर्दे को हटाकर स्टेज पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। वह शराब के नशे में था और उसके हाथ में एक बोतल भी थी। स्टेज पर मौजूद एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने उसे ऊपर आने के लिए कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसे नीचे उतारा गया, इस दौरान वह फिसल गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शराब के नशे में होने के कारण उसे स्टेज से दूर ले गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार भरतपुर के कामां में भोजन थाली मेले का आयोजन चल रहा है। 29 अगस्त से शुरू हुआ यह मेला 3 सितंबर तक चलेगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मेले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बतया जा रहा है कि इस मामले में अब तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें