फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाग्यश्री बदल रहीं ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य, आदिवासी- मुस्लिम सहित 2200 बेटियों का संवारा भविष्य

Mon, 23 Jan 2023 07:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 Rajasthan: भाग्यश्री बदल रहीं ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य, आदिवासी- मुस्लिम सहित 2200 बेटियों का संवारा भविष्य
विज्ञापन
1 of 5
भाग्यश्री सैनी राजस्थान अनसंग स्टार्स अभियान चला रहीं। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की बेटी भाग्यश्री सैनी शिक्षा की अलख जगाकर बेटियों को मुख्यधारा लाने का प्रयास कर रहीं हैं। भाग्यश्री सैनी हजारों ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य बदल रही है। जिन बेटियां ने सालों पहले जीवन की विपरीत परिस्थितियों में स्कूल छोड़ दिया था, उनके लिए भाग्यश्री एक उम्मीद की किरण है। वुमन एंड चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट  भाग्यश्री सैनी 'राजस्थान अनसंग स्टार्स' अभियान चला रही हैं। जिसके तहत वे अब तक 2200 आदिवासी- मुस्लिम और अन्य बेटियों का भविष्य संवार चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भाग्यश्री सैनी हजारों ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य बदल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
झुंझुनू जिले की रहने वाली भाग्यश्री सैनी जयपुर में रहती हैं। वे डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, जालौर, अजमेर, जयपुर की ड्रॉपआउट बेटियों को फ्री में शिक्षा दे रही हैं। भाग्यश्री सैनी के अनसंग स्टार्स अभियान से डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद और अन्य स्वयंसेवक भी जुड़े हुए हैं, जो बेटियों को नि:शुल्क पढ़ाते हैं। सभी का मकसद है कि बेटियां शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक हो जिससे वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। 
विज्ञापन

3 of 5
भाग्यश्री सैनी झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं। - फोटो : अमर उजाला
अभियान की फाउंडर भाग्यश्री बताती हैं कि एक असाइनमेंट के दौरान वो इन ड्रॉपआउट बेटियों से पहली बार मिली थी और तब इनके जीवन की परिस्थितियों को देखकर उन्हें यह समझ आया कि ये बेटियां भी किसी सूरज से कम नहीं है। जिसके बाद उन्होंने अनसंग स्टार्स अभियान शुरू किया और घर-घर जाकर शिक्षा की अलख जगाई। उनका फोकस आदिवासी और अल्पसंख्यक मोहल्ले में जाकर ड्रॉपआउट बेटियों को इकट्ठा कर उन्हें पढ़ाना है।

4 of 5
भाग्यश्री सैनी ड्रॉपआउट बेटियों को फ्री में शिक्षा दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
भाग्यश्री बताती है कि इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनकी ड्रॉपआउट बेटियां 11वीं में गणित और कॉमर्स विषय लेकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा रही हैं। अभियान के तहत लंकापूरी की रहने वाली मदीना आज ग्रेजुएशन कर रही है जो कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थी। भाग्यश्री सैनी कहती हैं कि बेटियों को मौका मिले तो वो  अपने सपनों पूरे करने से पीछे नहीं हटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजस्थान अनसंग स्टार्स अभियान से जुड़े कई अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
भाग्यश्री सैनी कहती हैं कि उनके अभियान का मुख्य लक्ष्य बेटियों का सर्वांगीण विकास करना है। वे बेटियों को जागरूक कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहती हैं, ताकि वे जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें और अपने लिए आवाज उठा सकें। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान अनसंग स्टार्स स्कॉलरशिप भी दी जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें