बिज़नेस मैन रमाकांत शर्मा बीच में बुके लेते हुए, जिनकी बेटी रिद्धि से हरीश नड्डा की शादी है। (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala Digital
कई नेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शादी में करेंगी शिरकत
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हरीश की शादी में कई राजनेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शिरकत करने जयपुर आएंगी। राजस्थान बीजेपी के सीनियर लीडर शादी में आएंगे। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दीया कुमारी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र सिंह यादव, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, विधायक वासुदेव देवनानी, मदन दिलावार, अनिता भदेल के अलावा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सीपी जोशी, बालकनाथ, सुमेधानंद सरस्वती समेत कई सांसद, नेता और राजनीतिक हस्तियां, बिजनेसमैन शादी में शरीक होंगे।