ज्योति मल्होत्रा
- फोटो : Insta @TravelWithJo
क्या थी उसकी मंशा? जांच के घेरे में हर कदम
फिलहाल एजेंसियां ज्योति मल्होत्रा की मंशा, संपर्क और यात्रा के मकसद की गहनता से जांच कर रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटाने की कोशिशें जारी हैं, वहीं उसके पुराने रिकॉर्ड, यात्राओं और मुलाकातों का ब्यौरा भी खंगाला जा रहा है। बाड़मेर बॉर्डर तक एक यूट्यूबर का पहुंच जाना और वहां वीडियो शूट कर उसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना, अपने आप में सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी की ओर इशारा करता है। यह मामला अब केवल एक यूट्यूबर की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया तंत्र की सतर्कता की भी गंभीर परीक्षा बन चुका है।