अंतिम यात्रा में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय नेता और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
आम लेने चला जाता तो बच जाती जिंदगी
भाई मंगलाराम ने बताया कि कल शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जयप्रकाश का कॉल आया था। उसने कहा था- मैस में खाना खाने जा रहा हूं, फोन की बैटरी डाउन है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विचऑफ हो गया। मंगलाराम ने भाई ने यह भी बताया कि मैस जाने से पहले उसके साथियों ने उससे बाहर चलकर आम लेकर आने के लिए कहा था। लेकिन, उसने खाना खाने जाने की बात कहकर मना कर दिया। अगर, वह दोस्तों के साथ चल जाता तो उसकी जान बच जाती।