फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर टाइगर मैराथन 2026: पर्यावरण, फिट इंडिया और एकता का उत्सव, टाइगर संरक्षण और फिट इंडिया का गूंजा संदेश

Sun, 08 Feb 2026 11:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर टाइगर मैराथन 2026 का भव्य आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। 8 देशों से 18,600 से अधिक धावकों ने भाग लेकर फिट इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पैरा एथलिट्स की ऐतिहासिक भागीदारी ने आयोजन को प्रेरणादायक बनाया।

विज्ञापन
1 of 6
अलवर टाइगर मैराथन में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
अलवर टाइगर मैराथन 2026 का आयोजन रविवार को भव्य रूप से हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में मैराथन शुरू हुई। 8 देशों से 18,600 से अधिक धावकों ने पर्यावरण, फिट इंडिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।


 
विज्ञापन

2 of 6
धावकों के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
अलवर टाइगर मैराथन 2026 (इंटरनेशनल हाफ मैराथन) का आयोजन रविवार सुबह साढ़े 6 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के सामने से भव्य रूप से शुरू हुआ। पहले चरण में एलिट वर्ग के पुरुष और महिला धावकों की 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन कराई गई, जो करीब सुबह 7 बजे संपन्न हुई। इसके बाद बीएसएफ, एसएसबी और आर्मी के जवानों ने दौड़ में हिस्सा लेकर जोश और अनुशासन का परिचय दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
धावकों के बीच पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 10 किलोमीटर और कुछ देर बाद पांच किलोमीटर की दौड़ शुरू की गई। मैराथन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन को और भी खास बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

 

4 of 6
धावकों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
मैराथन का सबसे भावुक और प्रेरणादायक दृश्य 2 किलोमीटर की दौड़ में शामिल पैरा एथलीट्स का रहा। करीब डेढ़ हजार से अधिक दिव्यांग धावकों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दौड़ पूरी की। यह संख्या पिछले आयोजन की तुलना में तीन गुना अधिक रही। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा मंच पर धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए झूमते और नृत्य करते भी नजर आए, जिससे प्रतिभागियों में अतिरिक्त ऊर्जा देखने को मिली।

 
विज्ञापन

5 of 6
मंच पर मौजूद सीएम, डिप्टी सीएम व अन्य मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा, यह एक अनोखी पहल
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि टाइगर संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और फिट इंडिया मूवमेंट को जोड़कर यह एक अनोखी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और पैरा एथलीट्स सभी की भागीदारी इसे एक फेस्टिवल का रूप देती है। ऐसे आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देते हैं और सरकार इसे आगे भी पूरा समर्थन देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री को देख उत्साहित हुए धावक। - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक एकता और भाईचारे की दौड़ 
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे सामाजिक एकता और भाईचारे की दौड़ बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बिना किसी भेदभाव के सभी को जोड़ता है और फिट रहने, टाइगर व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। भविष्य में इसमें बर्ड वॉचिंग को भी जोड़ा जाएगा। इस मैराथन में भारत सहित कुल 8 देशों से 18,600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के विजेता को 7,500 डॉलर का इनाम दिया जाएगा। कुल 8 कैटेगरी में दौड़ आयोजित की गई, जिसमें केन्या, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका सहित कई देशों के धावक शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें