विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला अब अपने पूरे रंग में नजर आने लगा है। मेले में रोजाना आयोजित हो रही विभिन्न प्रतियोगिताएं दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आज पशुपालन विभाग की ओर से मेला मैदान में ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ऊंट पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।