फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्कर मेला: 101 नगाड़ों की गूंज से बना विश्व रिकॉर्ड, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया शुभारंभ, देखें तस्वीरें

Thu, 30 Oct 2025 04:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

दीया कुमारी ने बच्चों संग नृत्य कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि पुष्कर मेला राजस्थान की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान है। यह आयोजन 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
पुष्कर मेले में एक साथ नगाड़ा बजाते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पुष्कर के मेला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा, एडिशनल एसपी दीपक कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

2 of 4
मेले में लोक नृत्य करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
101 नगाड़े बजे एक साथ
मेले के शुभारंभ समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच पर रंग-बिरंगी झांकियों और लोक नृत्यों से पुष्कर की संस्कृति जीवंत हो उठी। इसी दौरान विश्व प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी और उनकी टीम ने 101 नगाड़े एक साथ बजाकर अद्भुत प्रस्तुति दी और विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे मैदान में उत्सव का माहौल बना दिया।
विज्ञापन

3 of 4
नृत्य प्रस्तत करतीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
दीया कुमारी ने बच्चों के साथ किया नृत्य 
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बच्चों के साथ नृत्य भी किया और स्वयं नगाड़ा बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेला राजस्थान की पहचान है और यह न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है।


ये भी पढ़ें- कोल्ड्रिफ केस में नया मोड़, डॉक्टर की पत्नी ज्योति सोनी बनी आरोपी; 66 बोतलें अब भी गायब
 
विज्ञापन

4 of 4
पुष्कर मेले का उत्सव। - फोटो : अमर उजाला
उत्सव राजस्थान की आत्मा 
मेले में 5 नवंबर तक धार्मिक अनुष्ठान, पशु प्रदर्शन, लोकनृत्य, हाट बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला जारी रहेगी। देश-विदेश से आए पर्यटक और श्रद्धालु इन दिनों पुष्कर की पवित्र भूमि पर राजस्थान की परंपरा, संस्कृति और रंगों का आनंद लेंगे। दीया कुमारी ने सभी को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “पुष्कर का यह उत्सव राजस्थान की आत्मा का प्रतीक है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें