फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: मदार रेलवे स्टेशन के पास लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

Mon, 25 Mar 2024 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: मदार रेलवे स्टेशन के पास लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
Ajmer: Massive fire broke out in a wooden warehouse near Madar railway station, loss worth lakhs
 
विज्ञापन
1 of 5
लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के अजमेर जिले के मदार रेलवे स्टेशन के पास एक स्क्रैप के गोदाम में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग से गोदाम में रखा माल आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन आग बढ़ती गई। उसके बाद लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती गईं और आग बुझाने के प्रयास जारी रहे। दो दर्जन के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, लकड़ी के गोदाम के रेलवे का स्क्रैप रखा था, जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम मालिक विपिन कुमार ने बताया कि मदार रेलवे स्टेशन के पास उनका लकड़ी का गोदाम है, जिसमें रेलवे का स्क्रैप रखा हुआ था।

4 of 5
लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनको आग की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचे। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी और कई गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। लकड़ी का गोदाम होने के चलते आग ने विकराल रूप धारण किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें