समीपवर्ती गुजरात के अंबाजीधाम में आयोजित भादरवी मेला अपने पूरे परवान पर है। देश भर से श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अंबाजी मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने समुचित प्रबंध किए हैं।