फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: दौसा में पायलट का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी के सामने समर्थन में लगे नारे, देखें तस्वीरें

Fri, 16 Dec 2022 09:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश के दौसा जिले को सचिन पायलट परिवार का गढ़ कहा जाता है। सचिन के पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट दौसा से कद्दावर नेता रहे हैं।  
विज्ञापन
1 of 4
घरों और दुकानों की छतों में लोगों की भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया
16 अगस्त को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे हो गए। यात्रा दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई। शुक्रवार को राजस्थान में यात्रा का 12वां दिन था, लेकिन यह अब तक का सबसे ऐतिहासिक दिन रहा। सचिन पायलट के गढ़ माने जाने वाले दौसा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 4
100 Days of Bharat Jodo Yatra - फोटो : सोशल मीडिया
घर की छतों, दीवारें, सड़कें और गलियां पूरी तरह लोगों भरी हुईं नजर आई। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। राजनीतिक गलियारों में इसे सचिन पायलट का शक्ति प्रर्दशन भी कहा जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
100 Days of Bharat Jodo Yatra - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रदेश के दौसा जिले को सचिन पायलट परिवार का गढ़ कहा जाता है। सचिन के पिता और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट दौसा से कद्दावर नेता रहे हैं। इसके बाद रमा और सचिन पायलट से भी दौसा के लोगों का काफी लगाव रहा है। सचिन पायलट दौसा से पहली बार सांसद बने थे। बाद में उन्होंने यहां से चुनाव लड़ना बंद कर दिया, लेकिन यहां उनका आना-जाना लगा रहता है। इससे यहां के लोगों का उनसे अधिक लगाव है। दौसा शहर विधानसभा सीट से पायलट ग्रुप के समर्थक मंत्री मुरारीलाल मीणा विधायक हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
100 Days of Bharat Jodo Yatra - फोटो : सोशल मीडिया
बतादें कि भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू होकर गिरिराज धरण मंदिर पहुंची। जहां यात्रा को विश्राम दिया गया। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का शुक्रवार और शनिवार को रात्रि विश्राम रहेगा। आज शुक्रवार को राहुल गांधी जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। 17 दिसंबर को वह कैंप में लौटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें