फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के विरोध में किसानों-पुलिस के बीच धक्कामुक्की, कड़ी सुरक्षा में निकले नेता जी   

Sat, 23 Jan 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
बठिंडा में किसानों ने भाजपा नेता के खिलाफ की नारेबाजी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध जारी है। शनिवार को बठिंडा में भाजपा वर्करों के साथ बैठक करने पहुंचे भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का किसानों ने विरोध कर दिया। जिस होटल में बैठक थी, उसके नजदीक भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शन में शामिल किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालिया के आने की जानकारी मिलते ही किसान वहां पहुंचे और उन्होंने आगे बढ़ना चाहा तो पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई। गुस्साए किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
बठिंडा में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जसवीर सिंह ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक भाजपा नेताओं का घेराव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चाहे कितनी पुलिस सुरक्षा में हों, किसान उनका घेराव करेंगे।
 

4 of 5
बठिंडा में किसानों का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं होटल में भाजपा वर्करों के साथ निगम चुनाव को लेकर बैठक करने पहुंचे पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को जैसे ही किसानों के विरोध किए जाने के बारे में पता चला तो वे बैठक खत्म कर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बिरला मिल कॉलोनी में भाजपा नेता राजेश नोनी के घर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदर्शन में शामिल महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, कालिया भाजपा नेता के घर दोपहर का खाना खाने के बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे। किसान होटल के सामने करीब दो घंटे डटे रहे। पूर्व मंत्री के जाने की सूचना पर प्रदर्शनकारी लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें