फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: 400 दिन बाद खुला शंभू-अंबाला हाइवे... अब नहीं काटना पड़ेगा 20 किमी का चक्कर, देखिये ताजा तस्वीरें

Thu, 20 Mar 2025 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा/अंबाला

सार

लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया है।
विज्ञापन
1 of 8
शंभू बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू। - फोटो : संवाद
लगभग 400 दिनों से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर जमे किसानों का धरना आखिरकार खत्म हो गया है। इसके बाद वीरवार को पुलिस प्रशासन ने शंभू-अंबाला हाइवे को एक तरफ से पूरी तरह से खोल दिया है। राजपुरा से अंबाला जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खोले जाने के बाद वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणा की तरफ से शंभू बॉर्डर को खोला जा रहा है। - फोटो : संवाद
बुधवार शाम को पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद किसानों ने धरना स्थल खाली करवाया गया था। इसके तुरंत बाद हरियाणा सरकार ने भी शंभू बॉर्डर पर रास्ते को साफ करने का काम युद्धस्तर पर किया है। 

विज्ञापन

3 of 8
सीमेंट वाले बैरिकेडिंग को हटाया गया। - फोटो : संवाद
फरवरी 2024 में अपनी मांगों को लेकर यहां डेरा डालने वाले किसानों को हरियाणा सरकार ने दिल्ली कूच से पहले ही रोक दिया था, जिसके बाद से यह शंभू बॉर्डर का रास्ता पूरी तरह से बंद था। वीरवार तड़के हरियाणा की तरफ से बुलडोजर भेजे गए, जिन्होंने कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाने का काम किया। पंजाब पुलिस पहले ही किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटा चुकी थी। 

शंभू बॉर्डर पर एक लेन से कंक्रीट व पत्थरों की बैरिकेडिंग हटाने का काम पूरा हो गया है। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब वाहनों के गुजरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हालांकि पुल के ऊपर दूसरी लेन को भी खोलने के लिए तेजी से काम चल रहा है। रास्ता खुलने से 20 किमी का अतिरिक्त सफर अब नहीं करना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ेंः पंधेर समेत 100 किसानों पर केस दर्ज: हिरासत में लिए गए सभी धरनाकारी भेजे पटियाला जेल, शाम तक खुलेगा शंभू बॉर्डर
 

4 of 8
शंभू बॉर्डर पर किसानों की स्टेज को तोड़ कर हाइवे किनारे फेंका। - फोटो : संवाद
पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कोई बल प्रयोग नहीं किया और प्रदर्शनकारी किसानों ने सहयोग किया। अब रास्ता साफ होने के बाद जल्द ही यहां यातायात सुचारू किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 8
शंभू अंबाला हाईवे की एक लेन खुलने के गुजरने लगी गाड़ियां। - फोटो : संवाद
13 महीने बाद रास्ता खुलने की उम्मीद जगी है। किसानों के हटने के बाद शंभू-अंबाला हाइवे पर वाहनों की आवाजाही की बहाली की तैयारी है। 
विज्ञापन

6 of 8
पटियाला एसएसपी डा. नानक सिंह से किसान नेता अपना सामान ले जाने के लिए पूछते हुए - फोटो : संवाद
फरवरी 2024 से विभिन्न मांगों को लेकर यहां एकत्र हुए किसानों ने इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवाजाही प्रभावित हो रही थी। 
विज्ञापन

7 of 8
शंभू बॉर्डर को खाली करवाने के लिए मौके पर मौजूद एसएसपी डॉ. नानक सिंह। - फोटो : संवाद
वीरवार को हरियाणा पुलिस ने भी दोनों राज्यों की सीमा पर मुख्य हाईवे पर लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स हटा दिए और बुलडोजर की मदद से रास्ते को साफ किया जा रहा है। शाम तक मेन हाइवे की भी पूरी तरह से खुलने की उम्मीद है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
शंभू बॉर्डर खुला। - फोटो : संवाद
पंजाब पुलिस द्वारा भी धरना स्थल पर बने अस्थायी निर्माणों को तेजी से हटवाया जा रहा है। पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि सड़क को पूरी तरह से साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें