पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले नजदीकियां थीं। हालांकि कुछ माह पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद आरोपी लगातार युवती से दोबारा संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन डिंपल उससे दूरी बनाए हुए थी।
पंजाब के मोहाली फेज-11 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी के कार्यालय में बीते वीरवार की शाम एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया। कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय युवती डिंपल की उसके सहकर्मी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने महज 35 सेकंड के भीतर युवती पर करीब 30 वार किए। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से 11 वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि आरोपी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
2 of 8
मृतका डिंपल
- फोटो : फाइल
तीन साल से साथ थे दोनों
मृतका डिंपल पटियाला की रहने वाली थी जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान भी पटियाला के रत्न नगर क्षेत्र का निवासी है। दोनों पिछले करीब तीन साल से फेज-11 की एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी में साथ काम कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
मोहाली में मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
कुछ महीने पहले हुआ था ब्रेकअप
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले नजदीकियां थीं। हालांकि कुछ माह पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद आरोपी लगातार युवती से दोबारा संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन डिंपल उससे दूरी बनाए हुए थी। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
4 of 8
युवती को चाकू मारता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वारदात के वक्त केबिन में काम कर रही थी डिंपल
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे डिंपल अपने केबिन में काम कर रही थी। इसी दौरान हरजिंदर चुपचाप उसके पीछे पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद डिंपल जान बचाने के लिए कार्यालय में इधर-उधर भागी लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार वार करता गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर पीछे हटा दिया।
विज्ञापन
5 of 8
अस्पताल में भर्ती आरोपी
- फोटो : संवाद
आरोपी की हालत गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में घटित हो गया। जब आरोपी को लगा कि युवती की मौत हो चुकी है तो उसने उसी चाकू से अपने गले और शरीर पर कई वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों को तत्काल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया जबकि आरोपी का उपचार जारी है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
6 of 8
मृतका डिंपल
- फोटो : फाइल
डिंपल ने की थी एलएलबी
शुक्रवार को सिविल अस्पताल फेज-6 में पोस्टमार्टम के बाद डिंपल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को पटियाला ले गए। वहीं, मृतका के दादा बलवंत सिंह ने प्रेम संबंधों की चर्चा से इनकार किया है। उनका कहना है कि डिंपल एलएलबी तक पढ़ी हुई थी और परिवार से हर बात साझा करती थी। उन्हें कभी किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि डिंपल कुछ समय से नौकरी छोड़ने की बात जरूर कर रही थी।
विज्ञापन
7 of 8
युवती को मारता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार होते ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस का बयान
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी सिटी-2, मोहाली