मोहाली में सोमवार शाम को पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर रॉकेट लांचर से हमला किया गया था। यह ऑफिस सेक्टर-78 में है। यह एरिया काफी पॉश माना जाता है। ऐसे में अगर यह हमला दिन के समय होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इस इमारत में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर हैं। साथ ही राज्यभर से लोग अपनी शिकायतों को लेकर आते रहते हैं। इसके पास में ही एक निजी अस्पताल व शैक्षणिक संस्थान भी हैं।
पंजाब पुलिस के खुफिया दफ्तर पर जिस जगह हमला हुआ है उससे दो किलोमीटर की दूरी पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल का कैंपस व मुख्यालय भी है। इसके अलावा भारतीय सेना को नौ साल में डेढ़ सौ से ज्यादा जवाब देने वाला महाराजा रणजीत सिंह संस्थान ही इस इमारत से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर कैडेट रहते हैं। यहां पर सुबह ही कैडेट्स की ट्रेनिंग शुरू हो जाती है ।