फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana Blast: सीएम ने बम ब्लास्ट को बताया राष्ट्रविरोधी हरकत, कैप्टन ने कहा-विचलित करने वाली खबर

Thu, 23 Dec 2021 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना जिला अदालत में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर है। सीमा पार से नशा और हथियार तस्करी के मामलों के कारण प्रदेश हाईअलर्ट पर है। शनिवार और रविवार को बेअदबी के दो मामलों में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि गुरुवार दोपहर लुधियाना कोर्ट में बम ब्लास्ट से सनसनी फैल गई। गुरुवार को ही दुष्कर्म मामले में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी भी थी।

दुष्कर्म मामले की पीड़िता के वकील एडवोकेट हरीष राय ढांडा ने बताया कि वह आज पेशी होने के चलते कुछ लेट हो गए थे, इसलिए तेजी के साथ अदालत की तरफ जा रहे थे। दूसरी मंजिल पर अभी वह कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में वह बाल बाल बचे। उनका आरोप है कि यह ब्लास्ट उन्हें मारने की साजिश थी। इस धमाके में एक व्यक्ति के मरने की खबर है। पुलिस को बाथरूम के अंदर से एक शव मिला है। शव के चिथड़े उड़ चुके हैं। ऐसे में संभावना है कि यही व्यक्ति बम रखने आया था। हालांकि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। या तो वो विस्फोटक के साथ आया था या उसके आस पास था। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बाकी चार घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लुधियाना पहुंच रहे हैं सीएम
सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं। सरकार अलर्ट पर है। दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


 
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
रिकॉर्ड रूम के पास हुआ विस्फोट
गुरुवार दोपहर लुधियाना कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर रिकॉर्ड रूम के पास एक विस्फोट हुआ। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि एक बम निरोधक दल और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए चंडीगढ़ से बुलाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
लुधियाना कोर्ट में तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सभी सरकारी दफ्तरों में हो रही जांच
पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासनिक परिसर लुधियाना को पूरी तरह खाली कराया गया है। वहीं जिले के सभी सरकारी कार्यालयों की गहन जांच की जा रही है। 

4 of 5
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
कैप्टन ने बताया विचलित करने वाली खबर
लुधियाना कोर्ट में धमाके के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की विचलित करने वाली खबर। 2 लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ, घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्किंग में खड़ी कारेें क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पार्किंग में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त
कोर्ट परिसर में हुए धमाके से उड़ा मलबा पार्किंग में खड़ी कारों पर आकर गिरा। वहीं कोर्ट परिसर की दीवारें हिल गई। लोग इधर उधर भागने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें