फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeep Nangal Murder: जाट बटालियन में हथियारों की ट्रेनिंग देता था मुख्य आरोपी, अपराध की सनक ऐसी कि पुलिस भी हुई हैरान

Mon, 06 Jun 2022 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा मनमोहन सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी हरविंदर फौजी और संदीप नंगल। - फोटो : फाइल
जालंधर में मारे गए कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ता फौज से रिटायर हरविंदर सिंह फौजी समेत पांच आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कभी लोगों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हरविंदर सिंह उर्फ फौजी के गैंगस्टर बनने की कहानी पैसों के लालच में शुरू हुई। संदीप नंगल की हत्या के लिए उसने डेढ़ करोड़ में सौदा किया था। 

नौकरी के दौरान ही उसने ऑनर किलिंग और जबरन वसूली का काम शुरू कर दिया था। कुछ ही माह में पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा हिस्ट्रीशीटर बनकर उभरे फौजी ने 18 साल जाट बटालियन में सैनिक के रूप में सेवाएं दी हैं। इसी साल रिटायर होने के बाद वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया और 21 से अधिक कत्ल, कत्ल की साजिश, फिरौती और जबरन वसूली के मामलों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में वांछित चल रहा था। वह फरवरी 2022 में कनाडा में बैठे कबड्डी फेडरेशन चलाने वाले सनावर ढिल्लों के संपर्क में आया था।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरविंदर फौज में कमांडो और सिपाहियों को आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग देता था। अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद ऑनर किलिंग के लिए हायर किए गए शूटर्स को खुद ट्रेनिंग देने लगा था। पुलिस के अनुसार हरविंदर पैसों के लिए कुछ भी कर सकता था और पूरी तरह सनकी था। उसका मोटिव था कि जब उसकी गैंग के साथी वारदात को अंजाम दें तो वहां भीड़ होनी चाहिए, ताकि लोगों में डर का माहौल पैदा हो। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पुलिस पूछताछ में हरविंदर ने बताया कि उसे कनाडा में बैठे सनावर ढिल्लों के गुर्गे ने संपर्क कर फरवरी 2022 में पंजाब के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां को मारने की सुपारी दी थी, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ तय की गई थी। 

4 of 5
पकड़ा गया गैंगस्टर विकास। - फोटो : फाइल
इसके बाद हरविंदर ने हरियाणा के शार्प शूटर विकास मल्हे को काम सौंपा, जिसने अलवर के शूटर सचिन को भी साथ ले लिया। हरविंदर के पास विदेशी हथियारों का जखीरा है, इसका खुलासा विकास मल्हे ने पूछताछ के दौरान किया था। वहीं संदीप को मारने के लिए 5 विदेशी पिस्तौल मुहैया कराने और उन्हें चलाने की ट्रेनिंग देने के आरोप कोर्ट में सिद्ध हो चुके हैं, लेकिन पुलिस हरविंदर से हथियारों की रिकवरी नहीं करा सकी। बाद में इसे भगौड़ा करार दे दिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल। - फोटो : twitter
हरविंदर विदेश में बैठे गैंगस्टरों और खालिस्तानी आतंकियों से लगातार संपर्क में रहता था और बॉर्डर पार से हथियार लाने की अहम कड़ी था। हरविंदर ने अपराध की दुनिया में फौज में होने का काफी फायदा उठाया। पूछताछ में हरविंदर ने बताया कि उसे विदेशों से कॉल कर लोगों के नाम, फोटो और उनका पता बताया जाता था, जिसके बाद वह स्थानीय युवक-युवतियों को साथ लेकर पहले रेकी करता था और फिर टारगेट की पूरी दिनचर्या को जानने के बाद वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर्स को किन वाहनों में और किन रास्तों से निकालना है, उसके लिए पूरा रोडमैप बनाता रखता था। वहीं पुलिस की सक्रियता को देखते हुए शूटर्स को छिपाने के लिए सेफ हाउस भी मुहैया करवाए जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें