पंजाब के तरनतारन में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। तरनतारन के कस्बा गोइंदवाल साहिब के नजदीकी गांव तुड़ में खूब हंगामा हुआ। तरनतारन पुलिस के नारकोटिक्स सेल की टीम पर आरोपी ने परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों ने आरोपी को पुलिस से छुड़वाकर भगा दिया। आरोपी की एक रिश्तेदार तो पुलिस की गाड़ी के आगे ही लेट गई। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम की वर्दी फाड़ दी गई, जबकि 4 मुलाजिमों से मारपीट की गई। दुष्कर्म के आरोपी भूपिंदर सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
तरनतारन में पुलिस पर हमला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन पुलिस के नारकोटिक्स सेल की टीम गांव तुड़ में चार साल पुराने दुष्कर्म केस के भगौड़े आरोपी को पकड़ने पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही आरोपी के परिजनों और इलाके के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी को भी छुड़वाकर फरार करवा दिया।
विज्ञापन
3 of 5
तरनतारन में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की एक रिश्तेदार पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई, ताकि पुलिस आरोपी का पीछा न कर सके। करीब आधे घंटे तक इन लोगों और पुलिस पार्टी में हाथापाई होती रही। घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आरोपी पुलिस मुलाजिमों से हाथापाई करते दिख रहे हैं। डीएसपी गोइंदवाल साहिब रमनदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि भूपिंदर सिंह निवासी तुड़ के खिलाफ 2017 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। भूपिंदर 4 साल से फरार है। पुलिस को उसके गांव तुड़ में छिपे होने की जानकारी मिली।
4 of 5
तरनतारन में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने गांव में पहुंचकर भूपिंदर को पकड़ लिया लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर उसे फरार करवा दिया। एक आरोपी महिला ने कांस्टेबल गुरसाहिब सिंह की वर्दी फाड़ दी। हेड कांस्टेबल परगट सिंह का मोबाइल छीन लिया गया और पुलिस मुलाजिमों के साथ मारपीट की गई।
तरनतारन में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पार्टी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट के दौरान औरतों ने पुलिस मुलाजिमों को दांतों से भी काटा। पुलिस ने हमला करने के आरोप में भूपिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, महिंदर कौर, बलजीत सिंह, संदीप कौर, सुमनदीप कौर, मनु, सुखजीत सिंह, कुलविंदर कौर, जागीर सिंह, संदीप सिंह समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।