फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाली वारदात : लड़के की चाह में हैवान बनी मां, सवा माह की मासूम को जिंदा शौचालय में फेंका

Fri, 09 Apr 2021 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
फरीदकोट में मां ने की बच्ची की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के फरीदकोट में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने बेटे की चाह में अपनी मासूम बच्ची को मार डाला। वारदात गांव कलेर की है। शुक्रवार सुबह गांव कलेर में एक मजदूर परिवार ने शोर मचा दिया कि उनकी सवा माह की बेटी घर से गायब है। आस पास के लोगों ने तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इस पर ग्रामीणों को परिवार पर ही शक हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची की मां से पूछा तो उसने मान लिया कि उसी ने बच्ची को मार डाला। पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता के बयान पर उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ये परिवार करीब 7 महीने से इसी भट्ठे पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
इसी फ्लश टैंक में मिली बच्ची की लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सैना के पहले दो लड़कियां और एक लड़का है। वह एक और लड़का होने की चाह रखती थी लेकिन सवा माह पहले उसने तीसरी लड़की को जन्म दिया।
विज्ञापन

3 of 5
फरीदकोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटा न होने की नाराजगी में महिला ने शुक्रवार सुबह बेटी को जिंदा ही फ्लश के टैंक में फेंक दिया। जब तक गांव के लोग बच्ची को बाहर निकालते, मासूम की सांसें थम चुकी थी। यह परिवार यूपी के बांदा जिले का रहने वाला है। 

4 of 5
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने फ्लश में देखा। जब फ्लश के स्लैब को उखाड़ कर देखा तो बच्ची उसके अंदर थी। उसे सरिए की मदद से निकाला गया लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरीदकोट में मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने कहा कि बच्ची की माता ने इस घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि उसकी पहले ही दो बेटियां और एक बेटा था। अब वह लड़के की उम्मीद में थी लेकिन लड़की होने से निराश हो गई थी। महिला के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें