फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत देखी है!: रिश्ते से इनकार पर प्रेमिका को दी ऐसी रूह कंपाने वाली माैत, लाइव वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Fri, 05 Jun 2026 01:12 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

मोहाली के फेज-11 स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाली 30 वर्षीय युवती की उसके पूर्व साथी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात की पूरी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 8
मोहाली में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाले इस मामले में पूरा वीडियो सामने आया है। युवती की हत्या के बाद आरोपी ने अपने गले पर भी चाकू मारे। घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन

2 of 8
युवती को चाकू मारता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
वारदात फेज-11 स्थित बेस्टेक मॉल (सेक्टर-66) के निकट एक निजी कंपनी में गुरुवार देर शाम की है। शाम को कंपनी में 30 वर्षीय युवती काम कर रही थी। इसी दाैरान वहां पहुंचे आरोपी ने पीछे से उसके गले पर चाकू से हमला किया। युवती बचने के लिए भागी तो आरोपी ने उसे पीछा कर पकड़ लिया और फिर लगातार चाकू से उस पर वार किए।
विज्ञापन

3 of 8
युवती को मारता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आफिस के अन्य साथियों ने युवक को हटाने का प्रयास किया लेकिन उसके सिर पर खून सवार देख उनकी हिम्मत नहीं पड़ी। युवती की हत्या के बाद आरोपी ने अपने गले पर चाकू मारने शुरू कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने अपने गले पर चाकू से अनेक वार किए।

4 of 8
खुद पर वार करता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हरविंदर मान उर्फ हैरी के रूप में हुई है। दोनों एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में सहकर्मी थे और पिछले करीब तीन वर्षों से वहां कार्यरत थे।
विज्ञापन

5 of 8
अस्पताल में भर्ती आरोपी - फोटो : संवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे। सूत्रों के अनुसार करीब छह माह पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से हरविंदर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह डिंपल से दोबारा संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन युवती ने उससे दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

6 of 8
मृतका डिंपल और आरोपी हैरी - फोटो : संवाद/फाइल
पुलिस के अनुसार युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से कई वार कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बयान दर्ज होने के बाद घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन

8 of 8
पत्रकारों से बात करते डीएसपी हरसिमरत बल - फोटो : PTI
डीएसपी हरसिमरत बल ने कहा कि आरोपी लड़की के साथ काम करता था और उसने लड़की को करीब 25-30 बार चाकू मारा। आरोपी की हालत गंभीर है और मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें