सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल काैर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। हालांकि हत्या से पहले उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ हुई थी या नहीं, इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंचन कुमारी को निहंग अमृतपाल सिंह महरो एवं उसके साथियों ने मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्या का मुख्य कारण गला दबाना है। पुलिस का कहना है कि मृतका के जो स्वैब एवं विसरा सैंपल फोरेसिंक लैब में भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म होने या ना होने के बारे में खुलासा हो पाएगा।
सिविल अस्पताल में तीन सरकारी डाक्टरों के पैनल द्वारा कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का पोस्टमार्टम 12 जून को किया गया था। जिस की रिपोर्ट आ चुकी है। प्राथमिक रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतका के स्वैब एवं विसरा सैंपल लेकर आगे जांच के लिए लैब में भेजे गए है।
4 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि कंचन कुमारी की माैत का मुख्य कारण गला दबाना है। उक्त रिपोर्ट में मेडिकल भाषा में दर्ज किया गया कि मृतका की जांघ एवं प्राइवेट पार्ट के पास कुछ संदिग्ध निशान थे। लेकिन इसके बारे में स्पष्ट नहीं लिखा गया कि वो निशान शारीरिक छेड़छाड़ के है या नहीं है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी को अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर सात माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने जान से मारने की धमकी दी थी। निहंगों ने भी उसे सुधरने की चेतावनी दी थी। कुछ दिन पहले उसकी लाश बठिंडा के निजी अस्पताल की पार्किंग से मिली थी।