चंडीगढ़ के सेक्टर-11 के श्री कुमार केमिस्ट के कैशियर जानकी दास (53) की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी सेक्टर-52 के कजहेड़ी गांव पहुंचे। यहां नए कपड़े खरीदे। नाई की दुकान में बदले और करीब दो घंटे तक रुके रहे। इसके बाद सेक्टर-43 बस अड्डे से वोल्वो बस में बैठकर भाग गए। पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक सेक्टर-3 के बोगनवेलिया गार्डन के पास छोड़कर पैदल ही सुखना लेक की ओर गए। वहां से ऑटो-रिक्शा लिया और कजेहड़ी पहुंचे। सेक्टर-36 और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कजेहड़ी गांव में सर्च अभियान भी चलाया।
पुलिस की आरोपियों की तलाश में सात टीमें पंजाब, हरियाणा और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं सेक्टर-11 मार्केट में अतिरिक्त पुलिस बल और सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए हैं।
रविवार को पीजीआई में जानकी दास के शव का पोस्टमार्टम हुआ। जानकी दास मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू तहसील के गांव दलगांव निवासी थे। परिजन उनके शव को लेकर अपने गांव चले गए। आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
3 of 7
मृतक की पत्नी और अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी बोली- हम यहां कमाने आए थे, सब खत्म हो गया
जानकी दास की पत्नी ईना सिंह ने कहा कि इनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। वह केवल कमाने के लिए यहां आए थे। उन्हें कभी कोई धमकी नहीं मिली थी। वह हमेशा ही घर खुशी से आते थे। वह दुकान से भी खुश थे। करीब 24 साल से चंडीगढ़ में रह रहे हैं। हम यहां कमाने आए थे। अब सब कुछ खत्म हो चुका है।
4 of 7
मार्केट में तैनात पीसीआर
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल मार्केट सीआरपीएफ के हवाले
जानकी दास की हत्या के बाद पुलिस ने सेक्टर-11 मार्केट में सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां नाकों पर चंडीगढ़ पुलिस के साथ सीआरपीएफ जवानों की भी तैनाती की गई है। कुमार ब्रदर्स और कुमार एंड कंपनी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक पीसीआर गाड़ी तैनात की गई है। एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि श्री कुमार केमिस्ट के मालिकों को कभी किसी गैंगस्टर की तरफ से धमकी नहीं मिली थी।
इस बीच हत्या के कुछ घंटों बाद शहर के दो अन्य केमिस्ट कारोबारियों ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें गैंगस्टरों की ओर से रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन आए हैं। कॉल करने वालों ने पैसे नहीं देने जानकी दास जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
5 of 7
कैशियर पर गोली चलाते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
50 मीटर दूर था स्थायी नाका
श्री कुमार केमिस्ट फर्म में तीन पार्टनर्स हैं। इसमें चंडीगढ़ के निवासी राजीव गर्ग मुख्य हैं। वहीं, इनके बाकी 2 पार्टनर अन्य राज्यों से हैं। जिस जगह वारदात हुई, वहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर पुलिस का स्थायी नाका मौजूद है। वहीं, करीब 200 मीटर दूर चंडीगढ़ पुलिस का सेक्टर-11 थाना, स्टेट क्राइम ब्रांच का थाना और स्टेट क्राइम ब्रांच के डीएसपी का कार्यालय भी स्थित है।
विज्ञापन
6 of 7
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
जीएमएसएच-16 में रविवार शाम तीन डॉक्टरों के पैनल ने जानकीदास के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के जानकी दास के शरीर में 10 गोलियां मिलीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वह पिछले करीब एक वर्ष से श्री कुमार केमिस्ट में नौकरी कर रहे थे। मृतक के चचेरे भाई लायक राम ने बताया कि जानकी दास का किसी के साथ कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि आखिर किसी ने उनकी हत्या क्यों कर दी। मृतक की पत्नी ईना गांव की सरपंच हैं। वह मोर्चरी के बाहर बिलखती रहीं।
कारोबारियों को कनाडा, आस्ट्रेलिया, पुर्तगाल से मिलीं धमकियां
श्री कुमार केमिस्ट में कैशियर जानकी दास की हत्या के बाद दूसरे दिन भी सेक्टर-11 मार्केट के कुछ कारोबारियों को कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल के नंबरों से कॉल और संदेश भेजकर रंगदारी मांगी गई। इसकी सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस, साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस विदेशी नंबरों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कॉल किसी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं। हत्या और रंगदारी की धमकियों के बीच संभावित कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है। उधर, सेक्टर-11 मार्केट में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पीसीआर, स्थायी नाकाबंदी और चौबीसों घंटे गश्त जारी है।