फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 तस्वीरों में भगवंत मान: पत्नी, बच्चे और मां से लेकर पूरे परिवार तक, देखिए जिंदगी में कैसे आगे बढ़े पंजाब के नए मुखिया

Thu, 17 Mar 2022 09:46 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगवंत मान ने पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। उनके परिवार के लोग भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे। इसी के साथ पंजाब के अध्याय में एक नया पन्ना भी जुड़ गया। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब राज्य में कांग्रेस और अकाली दल के बगैर किसी पार्टी ने सरकार बनाई है।
विज्ञापन
1 of 10
भगवंत मान सिंह और उनकी फैमिली - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान ने कॉमेडियन और एक्टर से मुख्यमंत्री तक का सफर पूरा कर लिया है। 2011 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। 2012 में विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए। 2014 में पहली बार संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में आप से जीते अकेले सांसद भगवंत मान अब धूरी से विधायक हैं। उन्हें लोग जुगनू भी कहते हैं। तस्वीरों में देखिए जुगनू के जिंदगी के सफर की पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 10
ये तस्वीर तब की है, जब भगवंत मान टीवी चैनलों पर कॉमेडी करते थे। - फोटो : सोशल मीडिया
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। उनके पिता मोहिंदर सिंह सरकारी स्कूल में विज्ञान के शिक्षक थे। 2011 में उनका निधन हो गया था। मान की मां का नाम हरपाल कौर है। बहन मनप्रीत कौर एक स्कूल में पंजाबी शिक्षिका हैं। जब मान सात साल के थे, तब उनके छोटे भाई जिसकी उम्र पांच साल की थी उसका पेट के कैंसर से निधन हो गया था। 
 
विज्ञापन

3 of 10
भगवंत मान और उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
मान ने इंदरप्रीत कौर से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर मान है। हालांकि, 2015 में इंदरप्रीत और भगवंत मान के बीच तलाक हो गया था। अब बच्चे अपनी मां के साथ ही अमेरिका में रहते हैं। 

4 of 10
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है। इसके बाद साल 1992 में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम (B.com) करने के लिए एडमिशन तो लिया था लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। मान को जुगनू नाम से भी पुकारते हैं। 


विज्ञापन

5 of 10
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
मान ने राजनीतिक सफर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। परिवार में जब राजनीतिक विरासत को लेकर विवाद हुआ तो मनप्रीत ने मार्च 2011 में अपनी पार्टी बना ली। उसी वक्त भगवंत इस पार्टी में शामिल हुए। साल 2012 में लहरा विधानसभा सीट से भगवंत मान चुनाव लड़े। उनका चुनाव निशान था पतंग, लेकिन मान की पतंग सफलता की उड़ान नहीं भर सकी। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ये तस्वीर उसी दौरान की है। 
विज्ञापन

6 of 10
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर 2014 की है, जब भगवंत मान ने लोकसभा का चुनाव जीता था। जीत का सर्टिफिकेट लेने के समय उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे।
विज्ञापन

7 of 10
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर 2014 की है। जब भगवंत मान लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। मान सिंह दो बार लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं। 

8 of 10
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर 10 मार्च की है। जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई थी। भगवंत मान की मां उनके गले से लिपटकर रोने लगीं थीं। 

9 of 10
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर 2020 की है। लोकसभा सत्र के दौरान भगवंत मान ने कई मुद्दों को लेकर सदन के बाहर मौन प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

10 of 10
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर 2015 की है। भगवंत मान सिंह शहीद भगत सिंह की याद में रैली निकाल रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें