पंजाब के एक युवक ने अपना सपना पूरा करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। बठिंडा के गांव रामां के रहने वाले रामपाल ने इंजन के सहारे सड़क पर दौड़ने वाला जहाज तैयार करवाया है। इस जहाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस जहाज की फोटो खूब शेयर कर रहे हैं और इसके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। पेशे से किसान रामपाल का सपना था कि उसका अपना जहाज हो। इस शौक को पूरा करवाने के लिए गांव ज्ञाना के कुलदीप सिंह की मदद ली और ढाई लाख रुपये की कीमत से जहाज बनवा लिया। रामपाल ने दावा किया कि उसके द्वारा तैयार करवाया गया सड़क पर दौड़ने वाला जहाज दुनिया का पहला ऐसा जहाज है जो पेट्रोल एवं डीजल पर चलता है। रामपाल सिंह ने बताया कि उसे अलग अलग स्टेच्यू बनाने का शौक है। उसका सपना था कि वह खुद एक जहाज को सड़क पर दौड़ाए। अपना सपना पूरा करने के लिए उसने एक इंजन के सहारे सड़क पर दौड़ने वाला जहाज बनवाया। युवक ने इस जहाज का नाम रामपाल एयरलाइंस रखा है। पूरा जहाज जुगाड़ से बनाया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
गांव रामां का रामपाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामपाल ने इंजन को फिट कर जहाज की तरह पूरा मैटिरियल लगाया गया है। जहाज की तरह आगे एक सीट और पीछे दो सीटें लगवाई गई हैं। जहाज को उसने गांव ज्ञाना निवासी कुलदीप सिंह से तैयार करवाया है।
विज्ञापन
3 of 5
बठिंडा में सड़क पर दौड़ता जहाज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बताया कि अब तक इस जहाज पर ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इस जहाज में अभी नए टायर लगवाने हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण उसने अभी काम को बीच में ही रोक दिया है।
4 of 5
बठिंडा के युवक ने बनाया सड़क पर दौड़ने वाला जहाज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीस किलोमीटर की मिलती है रफ्तार
रामपाल ने बताया कि उसके द्वारा तैयार करवाया गया जहाज बीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलता है। अगर इसकी रफ्तार बढ़ाई गई तो ब्रेक लगाने में थोड़ी मुश्किल आएगी।
जब रामपाल इस जहाज को लेकर अपने गांव रामां पहुंचा तो पूरे गांव के लोग उसके जहाज को देखने आए और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाई। जब वो सड़क पर जहाज को लेकर जाता है तो लोग उसे रास्ते में रोक कर फोटो खिंचवाते और उसके साथ बात करते हैं।