फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550वां प्रकाश पर्वः श्री ननकाना साहिब, श्री बेर साहिब रोशनी से जगमगाए, यहां कीजिए गुरुघरों के दर्शन

Tue, 12 Nov 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
श्री हरमंदिर साहिब - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम से भारत समेत पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। इस बेहद खास मौके पर गुरुद्वारों को  विशेष रूप से सजाया गया है। दुनिया भर से श्रद्धालु गुरुनगरी अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी पहुंचे रहे हैं। यहां पर पांच क्लिक कर श्री हरमंदिर साहिब, श्री बेर साहिब और श्री ननकाना साहिब के दर्शन कर सकते हैं। आइए देखते हैं भव्य तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्री ननकाना साहिब। - फोटो : अमर उजाला
गुरुपर्व के मौके पर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब को लाइटों से सजाया गया। इस दौरान पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इससे पहले दिन में अलौकिक नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया गया। नगर कीर्तन के शुरू होने से पहले श्री अकाल तख्त से अरदास की गई। पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले गए इस नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुनहरी पालकी में सुशोभित किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
रोशनी से जगमग श्री हरमंदिर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह श्री अकाल तख्त साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को शीश में उठा कर पालकी साहिब तक ले गए। चंवर साहिब की सेवा श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने निभाई। श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में नगर कीर्तन के स्वागत के लिए खड़े श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर फूलों की बारिश की।

4 of 5
गुरुद्वारा श्री बेर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
वहीं पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब भी रोशनी से जगमगा उठा। 12 नवंबर को पंजाब सरकार और एसजीपीसी सुल्तानपुर लोधी में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में रात से लाखों की तादात में संगत पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फूलों से सजाया गया श्री ननकाना साहिब। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में करीब 15 लाख संगत के नतमस्तक होने का अनुमान है। सोमवार को भी गुरुद्वारे में 9 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालु सोमवार से ही सुल्तानपुर लोधी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुल्तानपुर लोधी में 35 हजार संगत के लिए ठहरने का प्रबंध किया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें