फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

विज्ञापन
1 of 12
टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने सबसे कम पारी ही नहीं कम दिनों में वनडे क्रिकेट का सबसे खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली ने 161 वनडे पारियाों में सिर्फ सबसे तेज 7 हजार वनडे रन ही नहीं सबसे तेज 24 शतक लगाया है जबकि सचिन ने 219 पारियों में 24वां शतक लगाया था।
विज्ञापन

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

2 of 12
हम बात कर रहे हैं, विराट कोहली के उस कारनामे की, जिसे उन्होंने रविवार 17 जनवरी को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरा किया। कोहली वनडे में सबसे तेज 7 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न सिर्फ भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्कि अफ्रीकी स्टार एबी डीविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने मात्र 161 वनडे पारियों में यह कारनामा कर दिया।

विज्ञापन

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

3 of 12
आइए, जरा नजर डालते हैं उन वनडे बल्‍लेबाजों पर जिन्होंने 190 से कम पारियों में 7 हजार रन पूरे किए। इसमें सबसे ज्यादा टीम इंडिया के 4 बल्लेबाज हैं।

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

4 of 12
महेंद्र सिंह धोनी इन वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में नवें नंबर पर हैं। धोनी ने 30 दिसंबर 2012 में 189 वनडे पारियों में 7 हजार रन पूरे किए थे। धोनी ने यह मुकाम हासिल करने में 8 साल 7 दिन का वक्त लिया।
विज्ञापन

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

5 of 12
आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का नंबर आता है। उन्होंने यह कानामा 189 वनडे प‌ारियों में 13 जनवरी 2009 को पूरा किया था। गेल को यह रिकॉर्ड बनाने में 8 साल 124 दिन का वक्त लगा।

विज्ञापन

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

6 of 12
इससे ऊपर यानि सातवें नंबर पर हैं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर। इस महान बल्लेबाज ने 188 वनडे पारियों में श्रीलंका के खिलाफ 7 जुलाई 1988 में 7 हजार वनडे रन पूरे किए थे। सचिन को इसमें 8 साल 201 दिन का वक्त लगा।
विज्ञापन

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

7 of 12
छठे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कॉलिस। इन्होंने 187 वनडे पारियों में 20 अगस्त 2004 को 8 साल 224 दिन में वनडे में 7 हजार रन पूरे किए थे।

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

8 of 12
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज डेसमेंड हेन्‍स ने एडिलेड मैदान में टीम इंडिया के खिलाफ 14 दिसंबर 1997 को यह कारनामा किया था। इसमें उन्होंने 183 वनडे पारियों में कुल 13 साल 295 दिन का वक्त लिया।

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

9 of 12
वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रॉयन लारा चौथे नंबर पर हैं। इन्होंने 6 मई 2001 में 183 वनडे पारियों में 7 हजार वनडे रन पूरे किए थे। इन्हें यह कारनामा करने में कुल 10 साल 178 ‌दिन का वक्त लगा था।

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

10 of 12
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तीसरे नंबर पर हैं। इन्होंने केन्या के खिलाफ 24 अक्टूबर 2001 में 7 हजार रन पूरे किए थे। इसमें उन्होंने 174 वनडे पारियां ली और 9 साल 286 दिन का वक्त लगा।

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

11 of 12
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 नंबवर 2014 में सभी पुराने रिकॉर्ड धवस्त करते हुए मात्र 166 वनडे पारियों में 7 हजार वनडे रन पूरे किए थे। इसमें एबी को कुल 9 साल 285 दिन का वक्त लगा था।

विज्ञापन

सुपरस्टार कोहली का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, छोड़ दिया सबको पीछे

12 of 12
ये हैं नए सुपरस्टार। टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली ने 17 जनवरी 2015 को रविवार के दिन एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा 7 हजार वनडे रन पूरे कर लिए। कोहली ने यह मुकाम मात्र 161 वनडे पारियों में हासिल किया और 7 साल 152 दिन वक्त लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें