फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

विज्ञापन
1 of 8
लगातार नाकामी के बाद टीम इंडिया के गब्बर यानि शिखर धवन ने अपनी लाज ससुराल में बचा ही ली। पिछली बार भी ठीक यही हुआ था।
विज्ञापन

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

2 of 8
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो नाकामी के बाद टीम इंडिया के गब्बर यानि शिखर धवन ने ससुराल में दूसरी बार अपनी लाज बचा ली। पिछली बार वर्ल्ड कप 2015 में भी यही हुआ था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‌धवन ने 137 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया 130 रन से विजयी रहा था।
विज्ञापन

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

3 of 8
बात करते हैं, 17 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे श्रृंखला के तीसरे मैच की। पिछले दो मैचों में शिखर धवन दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे। लेकिन मेलबर्न में धवन ने 68 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

4 of 8
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले दो मैचों में शतकवीर रहे रोहित शर्मा इस मैच में सिर्फ 6 रन ही बना सके। जबकि शिखर धवन ने फिफ्टी ठोंकी।
विज्ञापन

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

5 of 8
शिखर धवन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली के साथ 119 रनों की शतकीय साझेदारी की। धवन का ससुराल मेलबर्न में है। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 9 चौके लगाए।
विज्ञापन

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

6 of 8
वहीं, विराट कोहली ने 117 रन ठोंके। पहले दो मैचों में कोहली ने फिफ्टी ठोंकी थी। तीसरे मैच में कोहली के बल्ले से 2 छक्के और 7 चौके निकले। कोहली इस मैच के साथ ही सबसे तेज 7 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने अफ्रीकी स्टार एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड भेदकर 161 वनडे पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

7 of 8
अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी महत्वपूर्ण फिफ्टी के साथ टीम इंडिया के सम्मानजनक स्कोर में मदद की। रहाणे ने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े।
विज्ञापन

लगातार नाकामी के बाद धवन ने ससुराल में बचा ली 'लाज'

8 of 8
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 छक्के और 2 चौके लगाकर मैच में थोड़ा रंग दिया। दूसरी ओर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे गुरकीरत सिंह ने एक चौका लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें