फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश! ये 5 चीजें हो जाएं तो टीम इंडिया की जीत पक्की

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पिछले 4 मैचों में अच्छे खेल के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। अब सिडनी में होने वाले पांचवें मैच के जरिए वह सीरीज में जीत का स्वाद तो चखना ही चाहेगी साथ ही खुद को क्लीन स्वीप से बचाना भी चाहेगी। अगर भारत यह मैच हारता है तो वनडे रैंकिंग में दूसरा स्थान भी टीम के पास से जाता रहेगा।
विज्ञापन

काश! ये 5 चीजें हो जाएं तो टीम इंडिया की जीत पक्की

2 of 7
ऐसे में 5 मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में भारत के लिए यह जीत बेहद जरूरी है। बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक का सबसे लाजवाब खेल दिखाया लेकिन टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे। भारत को अगर यह जीत चाहिए तो उसे मैदान में खेल के साथ-साथ कुछ टोटकों पर भी नजर रखनी होगी। आइए, जानते हैं कि अगले मैच में वो क्या 5 चीज हों या न हों जिसने अब तक भारत के लिए जीत का दरवाजा बंद कर रखा है।
विज्ञापन

काश! ये 5 चीजें हो जाएं तो टीम इंडिया की जीत पक्की

3 of 7
पहला, टीम इंडिया को मनाना होगा कि कप्तान धोनी इस बार टॉस जीतें और पहले गेंदबाजी का फैसला लें। पहले 2 मैचों में धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। फिर ऑस्ट्र्लिया ने तीसरे और चौथे मैच में टॉस जीता और क्रमश: भारत को पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी का मौका दिया। अब अंतिम मैच में भारत खुद पहले गेंदबाजी का फैसला ले तो शायद यह टोटका उसके लिए काम कर जाए।

काश! ये 5 चीजें हो जाएं तो टीम इंडिया की जीत पक्की

4 of 7
दूसरा, किसी भी टीम के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी कि हर मैच में उसकी ओर से शतक लगे, लेकिन इस सीरीज में भारत के लिए शतकीय पारियां बेहद अनलकी रही हैं। ऐसे में टीम चाहेगी कि इस मैच में उसके बल्लेबाज एक भी शतक न लगा सकें जिससे उसकी जीत का खाता तो खुल जाए।
विज्ञापन

काश! ये 5 चीजें हो जाएं तो टीम इंडिया की जीत पक्की

5 of 7
तीसरा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के खेले गए 4 मैचों में रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी एक बार भी भारत के लिए 75 रनों की साझेदारी नहीं कर सकी है। इस जोड़ी ने पिछले 12 मैचों से 75 रनों की एक भी साझेदारी नहीं की है। हालांकि धवन और रोहित ने चौथे वनडे में 8 ओवर में 65 रनों की साझेदारी की और यही जोड़ी अगर 75 से ज्यादा की शुरुआत दिलाए तो शायद कुछ काम बन जाए।
विज्ञापन

काश! ये 5 चीजें हो जाएं तो टीम इंडिया की जीत पक्की

6 of 7
चौथा, टीम इंडिया की ओर से इस सीरीज के सभी चारों मैचों में दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारियां जरूर हुई हैं और हर साझेदारी में विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाजों (रोहित शर्मा और शिखर धवन) के साथ लंबी साझेदारी की लेकिन भारत ये मैच हार गया। ऐसे में वह दूसरे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी के बजाए किसी अन्य विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की सोचे तो सीरीज में एक जीत मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

काश! ये 5 चीजें हो जाएं तो टीम इंडिया की जीत पक्की

7 of 7
पांचवां, क्रिकेट में कहा जाता है कि कैच लपको और मैच जीतो, लेकिन इस सीरीज में भारत की ओर से अब तक लचर क्षेत्ररक्षण हुए हैं। लगभग हर मैच में कैच भी छूटे हैं। ऐसे में सिडनी में होने वाले सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय क्षेत्ररक्षकों को कैच लपकने के मौके नहीं गंवाने होंगे। खासकर इशांत शर्मा को जो नाजुक मौकों पर कैच टपकाते रहे हैं। साथ ही बढिॉया गेंदबाजी भी करनी होगी। अंतिम मैच में कैच लपककर भारत जीत सकता है यह मैच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें