फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

विज्ञापन
1 of 10
साल 2016 के शुरुआती महीने के एक ही दिन (17 जनवरी) 2 बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 6 बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली। क्रिकेट वर्ल्ड में टेस्ट और वनडे के बाद टी-20 सबसे नया प्रारूप है। साथ ही 20-20 ओवरों के इस खेल में 2 अन्य बल्लेबाजों ने इसी साल अपने रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है।
विज्ञापन

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

2 of 10
आइए, जानते हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उन सफलतम बल्लेबाजों को जिन्होंने फटाफट के इस खेल के लगभग एक दशक के इतिहास से सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर दिखाया है। टी-20 क्रिकेट टेस्ट खेलने के अलावा दुनियाभर की ढेरों अन्य टीमें भी खेलती हैं लेकिन इस खेल में डेढ़ हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ 6 बल्लेबाज ही हैं।
विज्ञापन

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

3 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेढ़ हजार रन बनाने वाले शीर्ष 6 बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे नया नाम जुड़ा है पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल का जो न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में नाबाद 56 रन बनाकर इस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए। 2009 से लेकर 2016 तक के अपने टी-20 करियर में 70 मैचों की 67 पारियों में 1501 रन बनाए हैं।

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

4 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं पाकिस्तान के ही बल्लेबाज मोहम्मद हफीज। हफीज ने 10 साल के अपने टी-20 करियर में 70 मैचों की 68 पारियों में 1512 रन बनाए हैं। उन्होंने 8 अर्धशतक ठोंके हैं अब तक।
विज्ञापन

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

5 of 10
चौथे नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के जीन पॉल डुमिनी जिन्होंने 2007 से लेकर 2015 तक 63 मैचों की 58 पारियों में 1528 रन बनाए हैं। उनका इस खेल में सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 96 जबकि कुल 8 फिफ्टी लगाई है।
विज्ञापन

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

6 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलतम बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने। तिलकरत्ने ने 10 साल के अपने करियर में 1618 रन बनाए हैं। एक शतक और 11 अर्धशतक की बदौलत वह 68 मैचों की 67 पारियों में यहां तक पहुंचे हैं। वह 1600 से ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 3 बल्लेबाजों में से एक हैं।
विज्ञापन

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

7 of 10
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आते हैं न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने इस खेल में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। शीर्ष 6 बल्लेबाजों के लिस्ट में यही वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने सबसे देर 2009 में अपने करियर की शुरुआत की। 2009 से लेकर 2016 तक उन्होंने सिर्फ 56 टी-20 मैचों की 54 पारियों में 1624 रन बनाए हैं। उनके खाते में एक शतक और 9 अर्धशतक है।

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

8 of 10
अब बात करते हैं उस बल्लेबाज की जो फटाफट खेल का सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज है। इस समय ढेरों बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और रन बना भी रहे हैं। साथ ही हम आपको यह पहले ही बता दे रहे हैं कि इस खेल में सबसे पहले 1500 रनों का आंकड़ा छुने के मामले में शीर्ष 6 में एक भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है।

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

9 of 10
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलतम बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं न्यूजीलैंड के ही विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान रहे ब्रैंडन मैकुलम। इस धुरंधर ने 2005 से लेकर 2015 तक के अपने टी-20 करियर में 71 मैचों की 70 पारियों में 2140 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

टी-20 के 6 धुरंधर, जिन्होंने बनाए सबसे ज्यादा रन

10 of 10
बेहद आतिशी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (2140 रन) टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। 13 अर्धशतक भी उनके खाते में दर्ज है। उन्होंने इस खेल में 199 चौके और 91 छक्के जड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें