कहा जा रहा है कि रणबीर ने कैटरीना से इसलिए दूरी बना ली है क्योंकि उन्हें अपनी यह गर्लफ्रेंड ‘अनलकी’ मालूम पड़ने लगी है। अब आज के जमाने में कोई क्या किस्मत का सोच कर प्यार या ब्रेक-अप कर सकता है? दरअसल इसके पीछे पूरी कहानी है।
विज्ञापन
ब्रेक-अप पर कैटरीना, 'दिल में आता है कि दिल की सारी बातें कह दूं'
2 of 8
'पिछली बरस ये चाहते थे, कि देखें वो बस हमें। इस बरस ये दुआ है उसका सामना ना हो।' कुछ ऐसी ही हालात आजकल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की भी हैं। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग करते-करते दोनों करीब आ गए। लगातार दोनों का प्यार चढ़ता रहा। दोनों का करियर भी जोरदार चल रहा था। दोनों को दूर रहना जब मुश्किल लगने लगा, फैसला हुआ एक ही छत के नीचे रहा जाए।
विज्ञापन
ब्रेक-अप पर कैटरीना, 'दिल में आता है कि दिल की सारी बातें कह दूं'
3 of 8
पिछले दो साल से दोनों एक ही छत के नीचे रह रहे थे। यहां तक कि जब रणबीर का करियर लडखड़ाया तो कैटरीना ने घर में पूजा तक कराई। वो हर तरह से खुद को रणबीर के परिवार के लिए आदर्श बनाने में जुटी रहीं। खैर, कैटरीना कपूर खानदान के दिल में तो क्या जगह बनाती, दोनों एक-दूसरे के लिए ही दिल में जगह खोने लगे। आखिर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हाल ही में रणबीर अपना सामान उठाकर पापा के घर चले आए।
ब्रेक-अप पर कैटरीना, 'दिल में आता है कि दिल की सारी बातें कह दूं'
4 of 8
कैटरीना अपनी फिल्म फितूर का प्रचार करती रहीं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का असर फिल्म के प्रमोशन पर नहीं पड़ने दिया। लगातार उनसे रणबीर से रिश्ते को लेकर सवाल होते रहे। लेकिन ना कैटरीना ने कहा कि सब ठीक है और ना ही कहा कि सब खत्म हो गया। लेकिन सब्र की भी एक हद होती है।
विज्ञापन
ब्रेक-अप पर कैटरीना, 'दिल में आता है कि दिल की सारी बातें कह दूं'
5 of 8
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी। लगातार अपने रिश्ते पर चुप रहने पर उन्होंने कहा कि कई बार जब दिल दुखता है, तो मन चाहता है कि आप सबके सामने आकर चिल्ला कर सारी दुनियां को बता दें कि इस लम्हे आपके दिल में क्या है।
विज्ञापन
ब्रेक-अप पर कैटरीना, 'दिल में आता है कि दिल की सारी बातें कह दूं'
6 of 8
कैटरीना का कहना है, कि दिल भले ही चीख-चीख कर सबको अपना हाल बताने के लिए कहे, लेकिन ये इतना भी आसान नहीं। कैट का कहना है कि उनके अपने तर्जुबे ने ये सिखाया है कि आपको अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
ब्रेक-अप पर कैटरीना, 'दिल में आता है कि दिल की सारी बातें कह दूं'
7 of 8
खैर, जल्द ही इस बात के बारे में भी पता चल ही जाएगा कि सलमान और कैटरीना एक बार फिर साथ में पर्दे पर दिखेंगे या नहीं।
ब्रेक-अप पर कैटरीना, 'दिल में आता है कि दिल की सारी बातें कह दूं'
8 of 8
कैट ने सलमान के साथ गुपचुप मुलाकात की खबरों को नकारते हुए कहा, 'ऐसी खबरों को मैं तवज्जो नहीं देती।' अपने करियर का जिक्र करते उन्होंने कहा, 'मेरे पास दो-चार नौकरियां नहीं हैं। मेरे पास सिर्फ एक ही नौकरी है-अभिनय करना और उसी पर मैं निर्भर हूं।'