फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

विज्ञापन
1 of 8
एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले भारत ने श्रीलंका को हराकर 3 मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने हार से शुरुआत की लेकिन बाद में जोरदार अंदाज में पलटवार करते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में भी भारतीय टीम के लिए काफी कुछ पहली बार ही हुआ। जानते हैं ऐसी 7 खास बातें।
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

2 of 8
पहला, किसी द्वीपक्षीय टी-20 सीरीज में पहली बार ऐसा हुआ है जब 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 2 बार ऑलआउट हो गई। पुणे में भारत 20 ओवर से पहले आउट हो गई थी। इसके बाद तीसरे मैच में श्रीलंका विशाखापत्तनम में 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

3 of 8
दूसरा, फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने तीसरे मैच में 4 विकेट लेने के साथ ही इस सीरीज में कुल 9 विकेट झटक लिए। वह किसी द्वीपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हो गए हैं। किसी मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के एहसान मलिक के नाम है जिन्होंने नेपाल के खिलाफ 11 विकेट लिए थे लेकिन वो सीरीज 4 मैचों की थी।

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

4 of 8
तीसरा, टीम इंडिया ने पहली बार किसी टी-20 मैच में 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले उसकी विकेटों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत 8 विकेटों से थी और उसने 4 बार 8 विकेट से जीत दर्ज कराई। वहीं श्रीलंका तीसरी बार 9 विकेट हारा है।
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

5 of 8
चौथा, फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने इस मैच में कहर ढाते हुए सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट निकाल लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की ओर से यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अश्विन के नाम ही था जिन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

6 of 8
पांचवां, आर अश्विन टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाने वाले भारत के पहले विशुद्ध गेंदबाज बन गए हैं। उन्हें तीसरी बार यह सम्मान मिला है। उनसे आगे ऑलराउंडर युवराज सिंह (7) और विराट कोहली (5) हैं जिन्होंने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, लेकिन ये दोनों विशुद्ध बल्लेबाज रहे हैं।
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

7 of 8
छठा, विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहद शानदार गेंदबाजी की। अश्विन ने श्रीलंकाई पारी में पहला ओवर डाला और इसी ओवर में 2 विकेट निकाल लिए। उन्होंने पावरप्ले में 4 विकेट झटक लिए जो किसी टी-20 मैच में भारत की ओर से किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। अश्विन ने इस मैच में 5 रन देकर 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

सीरीज के तीसरे मैच में भी पहली बार हुआ बहुत कुछ, 7 खास बातें

8 of 8
सातवां, एक और शानदार रिकॉर्ड आर अश्विन के ही नाम दर्ज हुआ। वह किसी टी-20 मैच के पहले ही ओवर में 2 विकेट लेने दुनिया के दूसरे और भारत के पहले फिरकी गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले पाक के फिरकी गेंदबाज जुल्फिकार बाबर ने 2014 में ढाका में वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही ओवर में 2 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें