सिडनी में खेला गया तीसरा टी-20 मैच बेहद कांटेदार रहा और अंतिम गेंद डाले जाने तक यह तय नहीं था कि जीत किस टीम के पक्ष में जाएगी। अंतिम गेंद पर भारत जीत से 2 रन दूर था और क्रीज पर थे सुरेश रैना जो उस समय खुद 24 गेंद पर 45 रन पर खेल रहे थे। एंड्रयू ताइ की आखिरी गेंद को उन्होंने प्वाइंट की दिशा में खेलकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाते हुए टीम को जबरदस्त जीत दिला दी।
विज्ञापन
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
2 of 9
ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे में शुरुआती लगातार 4 मैच में हार के बाद टीम इंडिया ने भी लगातार 4 मैच जीतकर हार का बदला चुकता कर लिया। साथ ही 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर क्लीन स्वीप भी मार ली। कांटेदार सिडनी मुकाबले में जीत के साथ भारत ने यह दौरा खत्म किया। आइए, जानते हैं मैच में टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के उन 7 मौकों (नायक) को जिन्होंने भारत के लिए यह दिन तैयार किया।
विज्ञापन
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
3 of 9
पहला, युवराज सिंह 20वें ओवर से पहले 9 गेंदों में महज 5 रन ही बना सके थे, लेकिन अंतिम ओवर की पहली 2 गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर टीम को जीत के और करीब ला दिया। युवी पहली बार इस सीरीज में बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे थे। साथ ही वह 2 साल के बाद पहली बार बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसे में उन पर खासा दबाव था जिसे उन्होंने बखूबी सामना करते हुए कमाल कर दिखाया।
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
4 of 9
दूसरा, सुरेश रैना जो कई महीनों के बाद टीम इंडिया में लौटे और लंबे इंतजार के बाद इस टी-20 सीरीज में खेल रहे थे। इस मैच में वह जब बल्लेबाजी के लिए आए तो भारत जीत से 74 रन दूर था। वह तेजी से रन बनाते हुए टीम को रिक्वायर्ड रन रेट के साथ-साथ लक्ष्य के करीब ले जाते रहे। अंतिम गेंद पर उनके बल्ले से ही चौका निकला जब उसे जीत से 2 रन चाहिए थे। हालांकि वह एक रन से अर्धशतक से रह गए।
विज्ञापन
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
5 of 9
तीसरा, विराट कोहली जिन्होंने सीरीज के तीनों मैच में अर्धशतकीय पारियां खेली। सिडनी मैच में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 78 रनों की साझेदारी की। फिर उन्होंने सुरेश रैना के साथ 23 रन और जोड़े, लेकिन 50 रन बनाने के बाद वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गए। बावजूद इसके वह अपना काम कर चुके थे।
विज्ञापन
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
6 of 9
चौथा, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से रन बनाए। पहले शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 46 रनों की फिर विराट कोहली के साथ 78 रनों की साझेदारियां की। इन 2 अर्धशतकीय साझेदारी के बाद उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी की।
विज्ञापन
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
7 of 9
पांचवां, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने आज अप्रत्याशित तरीके से बल्लेबाजी की और सिर्फ 8 गेंद पर 26 रन ठोंक दिए। यह उन्हीं की पारी का कमाल था जिससे भारत को विस्फोटक शुरुआत मिली और अन्य बल्लेबाजों ने उनके पदचिन्हों पर चलते हुए तेजी से रन बनाए और टीम को रोमांचक जीत दिला दी।
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
8 of 9
छठा, बल्लेबाजों के कमाल से पहले गेंदबाजों ने भी कमाल कर दिखाया। वाटसन के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 168 रन बना लिए थे, लेकिन अंतिम 3 ओवर में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और सिर्फ 29 रन दिए जिससे कंगारू 200 के पार नहीं जा सके। डेथ ओवरों के लिहाज से देखा जाए तो भारत ने अंतिम 3 ओवरों में कम से कम 15 रन कम दिए जो टीम के लिए फायदे में रहा।
सिडनी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये रहे 7 'हीरो'
9 of 9
सातवां, बल्ले से कमाल करने से पहले युवराज ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (3) को कैच आउट कराकर टीम इंडिया के लिए मुसीबत बनने वाले बल्लेबाज को सस्ते में निपटा दिया। उन्होंने मैक्सवेल को पिछले मैच में भी आउट किया था। वहीं आर अश्विन ने शॉन मार्श (9) को सस्ते में वापस भेजा जो भारत के लिए काफी राहतभरा रहा।