मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहने की संभावना है। यदि पिछले कुछ समय से आपको समस्याओं ने घेर रखा है, तो इस सप्ताह राहत मिल सकती है। जो जातक स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं उन्हें भी अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर भी आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आपके कड़े परिश्रम की सराहना की जाएगी। हो सकता है आपको लंबी यात्रा के अवसर भी प्राप्त हों। विदेश से जु़ड़ी यात्राओं के अवसर अवश्य स्वीकार करें।
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
2 of 12
वृष राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके व्यक्तिगत व व्यावसायिक रिश्तों के लिए यह हानिकारक हो सकता है। हालांकि विकट परिस्थितियों में आपके दोस्त मददगार साबित होते हैं। इस सप्ताह भी शायद आपके दोस्त आपको बड़े नुक्सान से बचा लें। अपने दोस्तों के सहयोग को नजरअंदाज न करें। सप्ताहांत तक आपकी परेशानियां लगभग खत्म होने के आसार हैं, लेकिन निजी जीवन में छोटी-छोटी दिक्कते आती रहेंगी।
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
3 of 12
मिथुन राशिः इस सप्ताह आप अपने स्वभाव के अंदर एक बदलाव महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आपको किसी व्यक्ति या विचार या फिर कार्य, व्यवसाय आदि से एक दूरी बनाने की प्रबल इच्छा हो। हालांकि सप्ताहांत तक परिस्थितियां ठीक होने के आसार हैं व आपको परिवार के साथ खुशियों के कुछ अहम पल बिताने के अवसर भी प्राप्त होंगें। जो जातक अपने लिए किसी प्रियतम की तलाश में हैं उनकी तलाश भी पूरी हो सकती है। प्रेमी युगलों के लिए सप्ताह खुशनुमा रहने के साथ-साथ खर्चीला भी रह सकता है।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
4 of 12
कर्क राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा आशावादी रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप कड़ी मेहनत के बावजूद भी उसका प्रतिफल अपेक्षाकृत कम महसूस करेंगें। व्यावसायिक से लेकर व्यक्तिगत तक कुछ खास उपलब्धि इस सप्ताह आपको शायद हासिल ना हो। लेकिन अपने आशावादी नजरिये व कड़ी मेहनत से किए गए निरंतर प्रयासों से सप्ताहांत तक हालातों में सुधार महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर भी अपनी कड़ी मेहनत से ही बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगें। लेकिन ध्यान रखें समय अच्छा हो या बूरा एक सा हमेशा नहीं रहता अत: अपना नजरिया सकारात्मक रखें।
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
5 of 12
सिंह राशिः इस सप्ताह परिस्थियां आपके अनुकूल हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत की सांस ले सकेंगें। दोस्तों, परिजनों व जीवनसाथी के साथ खुशियां बांटने के अवसर मिलेंगें। हो सकता कार्य के दबाव से मुक्त होकर अपने परिवार के साथ समय गुजारने का भी अवसर मिले। इस समय आप छोटी-मोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। जो जातक काफी समय से नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
6 of 12
कन्या राशिः इस सप्ताह आपको आर्थिक रुप से भी ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं आपकी मेहनत से आर्थिक हालातों में भी सुधार होगा। परिवार एक व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाता है। हर मुश्किल घड़ी में आपका परिवार सबसे पहले आपके साथ होना चाहिए तभी आप कठिन परिस्थितियों में भी अपने आपको संभालने में कामयाब हो पाते हैं। इस सप्ताह आपको अपने परिवार पर ध्यान देने की जरुरत है। अपने जीवनसाथी या अन्य किसी परिजन से किसी तरह का मनमुटाव चल रहा है तो उसे दूर करने का प्रयास करें कामयाबी मिलेगी। इसके बाद आपमें एक नई उर्जा का संचार होगा साथ ही व्यावसायिक तौर पर कोई नयी शुरुआत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
7 of 12
तुला राशिः इस सप्ताह आपको अपने नजरिये में सकारात्मक व रचनात्मक बदलाव लाने होंगें तभी आप समस्याओं से निपटने में कामयाब हो सकेंगें। दबाव व कठिन परिस्थितियों में आपके कार्य की गुणवत्ता देखकर सब आपकी सराहना करेंगें। विशेषकर आपके परिवार से मिला प्रोत्साहन आपके मनोबल में वृद्धि करेगा। आर्थिक रुप से भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी रोमांच बना रहेगा। घर में सुखशांति रहेगी व माहौल आनंदमयी होगा।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
8 of 12
वृश्चिक राशिः यह सप्ताह आपके लिए कुल मिलाकर मिलाजुला रहेगा। हो सकता है सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावयुक्त हो। काम के दबाव के चलते परिवार के लिए समय निकालना भी मुश्किल हो सकता है। लेकिन सप्ताह के मध्य में स्थिति में आए बदलाव से थोड़ी राहत महसूस करेंगें। हो सकता है किसी दोस्त या जीवनसाथी की परेशानी को आप बिना कहे भांप लें। ऐसे में आप की ओर से किए गए विशेष प्रयासों से, उनके दिल में आपकी एक खास जगह बनेगी व आप प्यार के अहसास से आनंदित महसूस करेंगें।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
9 of 12
धनु राशिः इस सप्ताह आपका रुझान धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर बढ़ सकता है। आपकी उदारता से किसी गरीब का भला हो सकता है या फिर किसी चैरिटेबल संस्था में भी दान कर सकते हैं। इससे आप अपने अंदर आत्मिक शांति को महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर भी आप अपने सहकर्मियों के लिए या अपने दोस्तों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आपका शांत स्वभाव आपके प्रति आकर्षण को बढाएगा। व्यावसायिक तौर पर भी लाभ मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
10 of 12
मकर राशिः यदि आपके व्यक्तिगत जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो इस सप्ताह वह समाप्त हो जाएगी। इससे आपका तनाव भी काफी कम होगा व आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ खुशनुमा लम्हें बिताने के अवसर भी मिलेंगें। जो जातक लंबे समय से काम की तलाश कर रहे हैं या नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं उनकी मेहनत रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
11 of 12
कुंभ राशिः इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके पड़े कामों के सिरे चढ़ने के आसार हैं लेकिन उसके लिए आपको प्रयासरत रहना होगा। कार्यस्थल से असंतुष्ट जातकों को नौकरी में बदलाव करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम के सिलसिले में परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों से भी अच्छा ऑफर मिल सकता है। हो सकता है इस समय एक नई शुरुआत भी करें। ध्यान रहे प्रतियोगिता के इस दौर में कदम-कदम पर घात लगाने वाले भी कम नहीं हैं। अपनी संपत्ति व कीमती सामान के बारे में सतर्क रहें।
फरवरी का पहला हफ्ता लाया है इन 7 राशि वालों के लिए गुड लक
12 of 12
मीन राशिः यह सप्ताह व्यावसायिक रुप से आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा लेकिन ध्यान रहे सफलता उन्हीं को मिलती है जो मेहनत करते हैं। आपको भी लगातार प्रयासरत रहना होगा तभी जाकर आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से इस समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। वहीं दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद पनप सकते हैं इसलिए अपनी वाणी में संयंम बनाए रखें। यदि आप निवेश करने के इच्छूक हैं तो यह समय बिल्कुल उचित है लेकिन निवेश से पहले अपने दोस्तों या अनुभवी व्यक्तियों से राय जरुर ले लें। आत्मिक शांति के लिए दान-पुण्य करें।