फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

विज्ञापन
1 of 8
बांग्लादेश क्रिकेट के लिए जहां यह समय स्वर्णिम सफलताओं वाला साबित हो रहा है तो टीम इंडिया के लिए यह समय उतना ही बुरा है। भारतीय कप्तान धोनी की वनडे और टी-20 की कप्तानी भी दांव पर लग गई है। भारत 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच भी हारकर बांग्लादेश से वनडे सीरीज गंवा बैठा।
विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

2 of 8
ढाका के शेरे-बंगाल स्टेडियम में रविवार को बांग्लादेश ने एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया। टीम इं‌डिया ने पहली बार बांग्लादेश से वनडे सीरीज गंवाई है। आइए, जानते हैं कि दूसरे वनडे में टीम इंडिया को हार का मुंह दिखाने वाले 6 अहम विलेन कौन हैं।

विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

3 of 8
भारत वनडे सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश से हार चुका था और दूसरे वनडे में उसे वापसी के लिए सीरीज में उतरना था। लेकिन इस मैच निर्णायक मैच में कप्तान धोनी ने अप्रत्याशित तरीके से 3 बदलाव कर दिए जिसमें बड़ा बदलाव अंजिक्य रहाणे को एकादश से बाहर करना था। रहाणे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्हें बाहर बैठा दिया गया। उन्होंने टेस्ट मैच में 98 रन बनाए थे। रहाणे का न होना टीम पर भारी पड़ गया। उनकी जगह आए अंबाती रायडू शून्य पर आउट हो गए।

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

4 of 8
टीम इंडिया की ऐतिहासिक नाकामी में दूसरा अहम किरदार रहा रोहित शर्मा की नाकामी का। रोहित शिखर धवन के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने क्रीज पर आए लेकिन दूसरी ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया इस झटके से उबर नहीं सकी।
विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

5 of 8
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा विराट कोहली का आउट ऑफ फॉर्म जारी रहना है। हाल के दिनों में टीम की जीत में कोहली का योगदान हमेशा ही रहा है लेकिन वह हाल के दिनों में बेहद नाकाम रहे हैं। इस मैच में वह थोड़ी देर क्रीज पर जरूर रहे लेकिन 23 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने दूसरे वि‌केट के लिए 74 रनों की साझेदारी की पर यह टीम के लिए नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

6 of 8
टीम इंडिया की हार का चौथा अहम किरदार हैं मुस्तफीजुर रहमान। बांग्लादेश का यह नवोदित तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे वनडे में 6 विकेट झटक लिए। भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर रहमान ने पहला विकेट लिया और इसके बाद वह 5 विकेट और झटकने में कामयाब रहे। यह उनकी ही कातिलाना गेंदबाजी ही है कि भारत 45 ओवर में आउट हो गया।
विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

7 of 8
भारत की हार का पांचवां सबसे अहम कारण है गेंदबाजों की नाकामी। एक ओर बांग्लादेशी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर जोरदार दबाव बना रहे हैं लेकिन भारतीय गेंदबाज सीरीज में अब तक नाकाम रहे हैं। 201 रनों का लक्ष्य देने के बाद भारत का कोई भी गेंदबाज बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में असफल रहा।
विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में टीम इंडिया की हार के ये रहे 6 जिम्मेदार

8 of 8
छठा अहम कारण है आलराउंडर रवींद्र जडेजा। वह बेहद लचर प्रदर्शन के बाद भी टीम में बने हुए हैं। उन्होंने इस मैच में 7 ओवर में 28 रन ही दिए पर सफलता नहीं हासिल कर सके। उनकी जगह मो‌हित शर्मा या उमेश यादव को मौका दिया जा सकता था। टीम का सिर्फ दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरना भारी पड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें