नारियल के तेल में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर मंजन करने से आपके दांतों की चमक बढ़ सकती है और मुंह की दुर्गंध भी दूर हो सकती है।
विज्ञापन
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
2 of 11
मेकअप हटाना एक मुश्किल काम हो सकता है क्योंकि आधी से ज्यादा बोतल खत्म कर देने के बावजूद हमारे चेहरे पर कहीं न कहीं मेकअप लगा रह जाता है। ऐसे में नारियल के तेल से ज्यादा कुछ असरदार नहीं। रुई में थोड़ा सा तेल ले और अपने चेहरे पर लगाएं। यह जिद्दी से जिद्दी वॉटरप्रूफ आईलाइनर भी हटा सकता है।
विज्ञापन
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
3 of 11
नारियल तेल का एक बहुत बड़ा फायदा आपकी आंखों के नीचे की त्वचा को मिल सकता है। यहां त्वचा बहुत हल्की होती है ऐसे में इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। महंगी आईक्रीम पर पैसे खर्च करने के बजाए नारियल तेल की कुछ बूंदों से आंखों के नीचे मालिश करें और बिना किसी नुकसान चमकती त्वचा पाएं।
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
4 of 11
अगर आप लाख कोशिशों के बावजूद अपने नाखून बढ़ा पाने में नाकाम हैं तो नारियल तेल के इस्तेमाल से यह परेशानी भी दूर हो सकती है। अपने नाखून के निचले हिस्से पर नारियल तेल से मालिश करें। यह आपके नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा और उन्हें टूटने से भी रोकेगा।
विज्ञापन
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
5 of 11
आप जानकर हैरान होंगे कि नारियल का तेल तन की दुर्गंध मिटाने में भी कितना असरदार है। नारियल तेल को मक्के के आटे और बेकिंग सोडा के साथ मिलाएं और इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो इसमें खुशबू मिलाने के लिए अपने पसंद का खुशबू का तेल भी थोड़ा सा डाल सकते हैं।
विज्ञापन
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
6 of 11
चेहरे में चमक लाने के लिए नारियल तेल से अच्छा कुछ भी नहीं। सुबह मेकअप के बाद भी तेल की कुछ बूंदे अपने गालों पर लगाएं जिससे मेकअप में भी निखार आएगा औऱ आपका चेहरा खिला खिला लगेगा। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा तेल लगाने से मेकअप छूट जाएगा।
विज्ञापन
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
7 of 11
नारियल तेल को कनडिशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आप बाल धोने से करीब आधा घंटा पहले बालों में तेल लगा कर छोड़ दें और फिर बाद में धो लें। लेकिन याद रहे थोड़ा सा ही तेल लगाएं क्योंकि यह चिपचिपा होता है।
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
8 of 11
बॉडी स्क्रब का काम होता है शरीर से मरे हुए सेल्स को हटा कर त्वचा में नमी बनाए रखना। कई बॉडी स्क्रब ये नहीं कर पाते लेकिन नारियल तेल से आपको कोई शिकायत नहीं होगी। नारियल तेल में चीनी या नमक मिला कर इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें और खूबसूरत त्वचा पाएं।
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
9 of 11
नारियल तेल में नेचुरल एसपीएफ 4 होता है। धूप में निकलने से पहले आप इसे लगा कर निकलेंगे तो सनबर्न होने का खतरा नहीं रहेगा। अगर पहले से ही सनबर्न हो चुका है तो त्वचा के उस जगह पर यह तेल लगाएं औख कुछ ही समय में आपकी त्वचा ठीक होने लगेगी।
नारियल तेल के ये 11 फायदे नहीं जानते होंगे आप
10 of 11
फटे होंठों से किसी से बात करना थोड़ा शर्मिंदगी पैदा कर सकता है लेकिन नारियल के तेल से यह शिकायत भी दूर हो जाती है। सूखे होठों पर बस थोड़ा सा नारियल तेल लगाएं और मुलायम गुलाबी होंठ पाएं।
स्ट्रेच मार्क तब शर्मिंदा करते हैं जब आप लो वेस्ट जींस या साड़ी पहनने वाली हों। लेकिन नारियल तेल के इस्तेमाल से इसे भी दूर किया जा सकता है। तेल को मार्क पर लगाइए और इसका असर देखिए। यह गर्भवती महिलाओं के लिए खासकर बहुत असरदार है।