शनि महाराज भगवान श्री कृष्ण के भक्त माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि कृष्ण के दर्शनों के लिए शनि महाराज ने कठोर तपस्या की। शनि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान श्री कृष्ण ने कोयल के रुप में शनि महाराज को दर्शन दिया। यह स्थान आज कोकिला वन के नाम से जाना जाता है। कहते हैं जो यहां आकर शनि महाराज के दर्शन करते हैं उन्हें शनि की दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या में शनि नहीं सताते।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
2 of 11
कोकिला वन शनि धाम पहुंचते ही आपको सबसे पहले हनुमान जी का यह मंदिर मिलेगा। कहते हैं हनुमान जी की पूजा करने वाले को शनि महाराज दंड नहीं देते। इसलिए आप भी पहले हनुमान जी के दर्शन कीजिए फिर चालिए चार किलोमीटर के परिक्रमा पथ पर। यहां मार्ग में आपको कई अनोखे दृश्य देखने को मिलेंगे।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
3 of 11
इनकी श्रद्घा देखिए स्त्री पुरुष दोनों ही जमीन पर लेकर दंड प्रणाम करके शनि महाराज से क्षमा याचना कर रहे हैं। यहां आने वाला हर श्रद्घालु कम से कम एक बार दंड प्रणाम जरुर करता है। वैसे कई ऐसे श्रद्घालु मिल जाएंगे जो पूरी परिक्रमा दंड प्रणाम करते हुए पूरा करते हैं।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
4 of 11
इस भिखारी को देखिए कैसे सिक्कों को गिनकर उनका ढेर बना रहा है। इनसे आप दस रुपये का नोट देकर खुल्ले पैसे ले सकते हैं। आप दस रुपये देंगे तो बदले में आपको 8 रुपये के सिक्के मिलेंगे। भिखारियों को दान देने से शनि का प्रकोप शांत होता है इसलिए लोग यहां खूब भिक्षा देते हैं। इसलिए परिक्रमा पथ पर आपको लगभग हर कदम पर रास्ते के दोनों तरफ तरह तरह के अंदाज में भीख मांगने वाले दिखेंगे।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
5 of 11
कहते हैं काले घोड़े की नाल की अंगूठी धारण से शनि दोष दूर होता है। इसलिए काले घोड़े को साथ लेकर अंगूठी बेचने की दूकान चला रहे हैं। शनि दोष के प्रभाव से बचने के लिए लोग बड़े ही विश्वास के साथ इनसे अंगूठी खरीदते हैं। परिक्रमा पथ पर आपको ऐसे कई अंगूठी बेचने वाले मिल जाएंगे। इसलिए आगे चलिए और भी बहुत कुछ है देखने के लिए।
विज्ञापन
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
6 of 11
अगर धूल भरे रास्ते में चलते-चलते प्यास लगी हो तो लीजिए ठंडा पानी पी लीजिए। सप्लाई वाला और हैंडपंप का पानी पीकर अगर आपका मन उब चुका है तो कुंए का मीठा पानी आपको अद्भुत आनंद देगा। तो चलिए कुएं का पानी पीकर आगे बढ़ते हैं।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
7 of 11
परिक्रमा मार्ग में पंचमुखी हनुमान जी का मंदिर है। देखिए यहां हनुमान जी अपने विराट रुप में कैसे शोभा पा रहे हैं। कहते हैं पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन से हर मनोकामना पूरी होती है तो आइए हम भी इन्हें प्रणाम करके अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
8 of 11
यह है सूर्य कुंड। परिक्रमा पूरी होने के बाद पवित्र सूर्य कुंड में स्नान करके शनि महाराज के दर्शन करने का विधान है। कुंड के पास ही नवग्रह और भगवान शिव का मंदिर है। शनि महाराज के दर्शन के बाद श्रद्घालु इन मंदिरों में आकर पूजा करते हैं। तो आइए कुंड में डुबकी लगाकर हम भी अपनी यात्रा की थकान मिटाते हैं।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
9 of 11
लीजिए आ गए शनि मंदिर के मुख्य द्वार पर। मंदिर प्रांगण के पास आपको कई दुकानें हैं जहां से आप तिल, तेल, उड़द, काला वस्त्र, लोहे की वस्तु ले सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि महाराज को प्रसन्न करने का यह साधन बताया गया है। तो आप भी अपनी इच्छा के अनुसार जो लेना चाहें खरीद सकते हैं।
शनि धाम कोकिलावन की रोचक तस्वीरें देखिए
10 of 11
लीजिए आ गए शनि महाराज के दरबार में। यहां आते ही भक्तगण शनि महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। आप भी शनि महाराज का जयकारा लगाइए और चलिए शनि महाराज के विग्रह का तैलाभिषेक करें।
मंदिर के बीच में एक ऊंचे से चबूतरे पर शनि महाराज का चतुर्मुखी विग्रह है। यहां आप चारों दिशाओं से शनि महाराज का तैलाभिषेक कर सकते हैं। यहां आपको ऐसे-ऐसे श्रद्घालु दिखेंगे जो 5 से 10 लीटर तक सरसों तेल एक बार में शनि महाराज पर उड़ेल देते हैं। कुछ श्रद्घालु ऐसे भी हैं जो बोतल में तेल लेकर आते हैं और तैलाभिषेक करके बोतल वहीं छोड़कर चले जाते हैं। इस तस्वीर में भी आपके ऐसे बोतल बिखड़े दिखेंगे। जबकि ऐसा करने से शनि प्रसन्न होने की बजाय नराज होते हैं।