अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आतंकियों के घुसने के प्रयास के कई घंटे बाद सोमवार को भी लड़ाई जारी रही। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत अमर सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि विशेष बल इस अभियान को पूरा करने में जुटे हुए है और यहां भारतीय मिशन के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
2 of 10
उन्होंने कहा कि बाल्क प्रांत के गवर्नर अता मोहम्मद नूर व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मजार-ए-शरीफ में रविवार रात भारतीय दूतावास मिशन में आतंकियों के घुसने के प्रयास बाद वहां धमाकों और गोलियों की आवाजें आती रहीं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
3 of 10
यहां भारतीय और अफगान सुरक्षा बल संयुक्त रूप से आतंकियों से मुकाबला कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि आतंकियों की संख्या चार से पांच हो सकती है।
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
4 of 10
सूत्रों का कहना है कि अफगानिस्तान सुरक्षा बल का दस्ता और भारत की ओर से इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस दूतावास के पास एक इमारत में छिपे आतंकियों का मुकाबला कर रहे हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
5 of 10
वहां रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए है और दो से तीन आतंकी अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
6 of 10
अधिकारियों का कहना है कि बंदूकधारियों ने रविवार को वाणिज्य दूतावास में पीछे से घुसने का प्रयास किया था। हमलावारों ने इमारत पर रॉकेट लॉन्चर से ग्रेनेड दागे थे जिनका निशाना चूक गया और वह दूतावास की इमारत से करीब 100 मीटर दूर अलमास वेडिंग हॉल की इमारत पर जा लगा।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
7 of 10
हमलावरों ने करीब 4-5 रॉकेट और कई गोलियां चलाईं लेकिन एक भी दूतावास की इमारत को नहीं लगी। अफगान सुरक्षा बलों ने दूतावास परिसर के बाहर और आईटीबीपी के जवानों ने परिसर में मजबूत सुरक्षा घेरा बना रखा है।
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
8 of 10
अभी तक किसी भी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला 25 दिसंबर को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद हुआ है।
अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में तीन आतंकी मरे
9 of 10
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के बारे में जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति गनी ने पठानकोट में सीमा पार (अपरोक्ष रूप से पाकिस्तान) आतंकवाद की भी कड़ी निंदा की और हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।