फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त

विज्ञापन
1 of 6
ऑटो बाजार पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो चुका है। हाल के दिनों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। लेकिन भारत जैसे देश में जहां कुल जनसंख्या के 68%  से ज्यादा आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है, उनकी अलग जरूरतें हैं। उनको एक कार में एयर कंडीशनिंग से कहीं ज्यादा अच्छे सस्पेंशन की जरूरत होती है। जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हम यहां कुछ ऐसी ही कारों की बात कर रहें हैं जिन्होंने ग्रामीण स्थिति में अपनी क्षमताओं को साबित किया है। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इन कारों में।
विज्ञापन

गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त

2 of 6
फोर्स ट्रैक्स क्रूजर: ट्रैक्स क्रूजर 'फोर्स' के नाम साथ पूरा न्याय करती है। ज्यादा से ज्यादा बैठने की क्षमता ग्रामीण जनता के लिए लाइफलाइन का काम करती है। एक गांव से दूसरे गांव तक लगभग सभी इलाकों में ट्रैक्स क्रूजर अपनी क्षमता को दिखती है। जबरदस्त सस्पेंशन, फौलादी बॉडी और 2.6 लीटर इंजन इसकी जान है। इसमें क्षमता से दोगुने लोगों को बैठाया जा सकता है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। यह 2,596 सीसी इंजन के साथ 60 एचपी पावर और 158 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
विज्ञापन

गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त

3 of 6
टाटा नैनो: हालांकि सूची में यह सबसे छोटी कार है, लेकिन ग्रामीण आबादी पर इसका बड़ा प्रभाव है। 180 एमएम ग्राउंड क्लिरेंस वाली छोटी कार टाटा नैनो गांवों के असमान इलाकों से निपटने में कामयाब है। इसकी शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपए है जो एक ग्रामीण परिवार के लिए परफेक्ट हैचबैक कार है। कार 18 किमी/लीटर का माइलेज देती है जो इसकी एक और खूबी है। यह 624 सीसी इंजन के साथ 35 बीएचपी पावर और 51 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।

गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त

4 of 6
शेवरले टवेरा: शेवरले टवेरा आसानी से भारत के सबसे दूरस्थ भागों में देखा जा सकता है। इस कार में वो सब है जो एक में कार होना चाहिए। कार एयर कंडीशनिंग और शानदार सस्पेंशन के साथ है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों और इस तरह की जगह का दौरा करने वालों दोनों ही टवेरा का इस्तेमाल करते हैं। इसमें 7-10 लोगों के लिए आरामदायक बैठने की क्षमता है। यह 2,499 सीसी इंजन के साथ 72 बीएचपी पावर और 171 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
विज्ञापन

गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त

5 of 6
महिंद्रा कमांडर: ग्रामीण क्षेत्रों की दिग्गज, महिंद्रा कमांडर भारत में सबसे दमदार वाहनों में से एक है। यह देश की सबसे अच्छी लंबे समय तक चलने वाले वाहनों में से एक है। 10, 15 और 20 साल तक अविश्वसनीय तौर पर चलने वाली कार है। हालांकि इस कार को बंद कर दिया गया है, फिर भी गांवों के सरपंच के साथ देखी जा सकती है। इसको आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से मोडिफाई किया जा सकता है। यह 2523 सीसी इंजन के साथ 50 बीएचपी पावर और 145 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में इन कारों का है जलवा, इनकी खूबियां भी हैं जबरदस्त

6 of 6
महिंद्रा बोलेरो: भारत सबसे ज्‍यादा बिकने वाली एसयूवी, महिंद्रा बोलेरो सही मायनों में ग्रामीण भारत की राजा है। यह सबसे अच्छा सस्पेंशन सेटअप, आरामदायक सीटों और मजबूत बॉडी के साथ है। यह कार सुरक्षा और आराम दोनों के लिहाज से है। बोलेरो नदियों, पहाड़ों, जंगल और उबड़-खाबड़ सड़क पर दौड़ने में सक्षम है। साल 2000 में पहली बार लॉन्‍च महिंद्रा बोलेरो आज भी भारत में सबसे विश्वसनीय कारों में से एक है। यह 2523 सीसी इंजन के साथ 62.1 बीएचपी पावर और 195 एनएम टॉर्क जनेरेट करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें