फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
1 of 8
भागदौड़ की जिंदगी में तनाव होना और नींद ना आने की समस्या बहुत आम हो गई है। यदि आपको भी अनिद्रा की समस्या है तो आप कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिससे आप बेहतर नींद ले सकते हैं। जानिए, किन चीजों को खाने से अच्छी नींद आएगी। साभारः टॉप10होमरेमेडिस
विज्ञापन

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

2 of 8
रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीने से नींद ना आने की समस्या को दूर किया जा सकता है। दूध में मौजूद एमिनो एसिड ट्रिप्टोफेन, दिमाग के रसायन सेरोटोनिन लिए एक अग्रदूत साबित होता है। ट्रिप्टोफेन और सेरोटोनिन की मदद से रात में आसानी से नींद आती है। दूध के अलावा आप दही, चीज या अन्य डेयरी उत्पादों का भी सेवन कर सकते हैं। फोटोः गेटी इमेज
विज्ञापन

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

3 of 8
चैरी में भारी मात्रा में मेलाटोनिन रसायन पाया जाता है जो शरीर की अंदरूनी क्लॉक को नियंत्रित करता है। एक रिसर्च के मुताबिक, सोने से कुछ घंटे पहले चैरी खाने से अच्‍छी नींद आती है। अगर ताजा चैरी मौजूद नहीं है तो आप चैरी का जूस भी पर सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, अनिद्रा से पीड़ित लोगों को रोजाना दिन में दो बार एक कप चैरी का जूस पीना चाहिए।

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

4 of 8
केले में मसल्स को ढीला करने की क्षमता होती है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम से जल्दी सोने में मदद मिलती है। केले में विटामिन बी 6 भी पाया जाता है। केले में पाए जाने कार्बोहाइड्रेट से नींद अच्छी आती है।

विज्ञापन

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

5 of 8
अमेरिकन जनरल के क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, रात में जैसमिन चावल खाने से अन्य चावलों के मुकाबले ज्याद अच्छी नींद आती है। जैसमिन चावलों में काफी मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है। जिससे ब्लड स्ट्रीम में ग्लूपोज निकलता है। साथ ही इससे ट्रिप्टोफेन और सेरोटोनिन नामक रसायन का उत्पादन खून में बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

6 of 8
अगर आपको अच्छी नींद लेनी हैं तो शाम को कैफीन और एल्कोहल नहीं पीनी चाहिए लेकिन आप हर्बल चाय पी सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। आप ग्रीन टी भी ले सकते हैं। ग्रीन टी की गुणवत्ता के कारण अच्छी नींद आती है।

विज्ञापन

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

7 of 8
बादाम में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि मसल्‍स को रिलैक्स करता है। एक रिसर्च के मुताबिक, जब शरीर का मैग्नीशियम लो होता है तो सोने में दिक्कतें आती हैं। साथ ही बादाम जरूरी मात्रा में प्रोटीन रिलीज करता है जो कि सोते समय ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। जल्दी सोने के लिए रोस्टेड बादाम भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

ये 7 सुपरफूड खाते ही सो जाएंगे चैन की नींद, जानिए इनके बारे में

8 of 8
अगर आपको सोने में दिक्कतें आ रही हैं तो ऐसा प्रोटीन की कमी के कारण भी हो सकता है। आपको सोने से पहले आधे उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें