अगर हरदम रहना है जवां तो चीनी से बढ़ा लें दूरी। इसके बहुत ज्यादा सेवन से ये कोलेजन से जुड़ जाता है जो त्वचा को समय से पहले ही सख्त कर देता है। एमएसएन के मुताबिक कैफीन युक्त कोई भी आहार ज्यादा लेने से आपको थका हुआ सा महसूस होगा। वहीं वेबएमडी का कहना है कि बहुत अधिक अगर कार्बोहाइड्रेट लिया जाए तो ये शरीर के अंदर से कोलेजन और फाइबर को नष्ट कर देता है। नमक शरीर को डीहाइड्रेट कर देता है जिससे शरीर थका हुआ सा महसूस करता है। कैडी में मौजूद मीठा शरीर में जलन पैदा कर देता है जिससे त्वचा पर जल्दी झुर्रिया आ जाती हैं। ये तो आप ने काफी सुना होगा कि शराब शरीर के लिए हानिकारक है। बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन त्वचा पर सूजन और उस लाल कर देता है। सोडे से भी शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और त्वचा मुरझाई हुई से लगती है। बाजार में मिलने वाली तरह तरह की एनर्जी ड्रिक्स आपके दांतो को नुकसान पहुंचाती हैं। तले-भुने खाना शरीर में कोलेजन की मात्रा को कम करने का काम करता है जिससे त्वचा पर झाइयां पड़ जाती हैं।