उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 5,800 पुलिस आरक्षी (Police Constable) की भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए हैं। इसमें अनारक्षित के लिए 2,900 पद, ओबीसी के लिए 1,566 पद, एससी के लिए 1,218 पद और एसटी के लिए 116 पद आरक्षित हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
2 of 7
इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे के तहत 2,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
3 of 7
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
4 of 7
इन पदों पर केवल महिला उम्मीदवारों से आवदेन मंगाए गए हैं। सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त समकक्ष अर्हता होनी चाहिए। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है, जिन्हें उम्मीदवारों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
5 of 7
सभी पदों पर आवेदन करने की ऑनलाइन पद्धति लागू होगी। आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2016 से प्रारंभ होगी। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार 'Candidate's Registration' पर क्लिक कर सभी जानकारी भरें। पंजीकरण करने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
6 of 7
पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2016 है। आवेदन शुल्क के तौर पर सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ई-चालान के माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी, 2016 निर्धारित की गई है।