फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: खुशहाली का पर्व दीपावली आज, देश-विदेश में जश्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Sun, 12 Nov 2023 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार दीपावली बहुत ही शुभ योग में मनाई जाएगी। दिवाली पर 5 तरह के राजयोगों का निर्माण होगा इसलिए इस बार की दिवाली बहुत ही खास रहने वाली है। वहीं, दिवाली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करें। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से ठंडक ने दस्तक दे दी है। मौसम में आए बदलाव के बीच हुई बर्फबारी से कश्मीर का सड़क मार्ग से देश के अन्य भागों से संपर्क टूट गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Happy Diwali 2022 Wishes - फोटो : Istock

दीपावली आज, लक्ष्मी पूजा के लिए मिलेंगे दो शुभ मुहूर्त
आज देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार दीपावली बहुत ही शुभ योग में मनाई जाएगी। दिवाली पर 5 तरह के राजयोगों का निर्माण होगा इसलिए इस बार की दिवाली बहुत ही खास रहने वाली है। दिवाली पर घरों में दीये जलाने और रोशनी करने करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा दिवाली की शाम और रात के प्रहर में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेगा। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए कौन सा और कितने बजे का पूजा का मुहूर्त रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं
दिवाली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह गरीबों और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियां साझा करें। दिपावली हर्षण और उल्लास का पर्व है। दिपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का त्योहार है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दिपावली के शुभ अवसर पर मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Snowfall in Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से ठंडक ने दस्तक दे दी है। मौसम में आए बदलाव के बीच हुई बर्फबारी से कश्मीर का सड़क मार्ग से देश के अन्य भागों से संपर्क टूट गया। हिमाचल में मनाली-लेह मार्ग और अटल टनल बंद करनी पड़ी। वहीं, उत्तराखंड में बदरी-केदार घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद पारा मानइन से 9 डिग्री नीचे तक चला गया। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

5 of 11
भारत बनाम नीदरलैंड लाइव - फोटो : अमर उजाला

भारत-नीदरलैंड मैच आज
विश्व कप में लीग चरण का 45वां और आखिरी मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय है। उसने अपने सभी आठ मैच जीते हैं। दूसरी ओर, नीदरलैंड की टीम ने आठ में से दो मैच जीते हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष और नीदरलैंड सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। रोहित शर्मा की टीम सेमीफाइनल से पहले आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करने के लिए उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Ebrahim Raisi - फोटो : Social Media

रियाद में जुटे मुस्लिम देशों के नेता
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अमेरिका के खिलाफ हमला बोला है। रायसी ने कहा कि इस्राइल और हमास के बीच टकराव की मुख्य वजह अमेरिका ही है। इस्राइल अमेरिका की नाजायज संतान है। अमेरिका ने हजारों फलस्तीनी बच्चों के जीवन और इस्राइल के बीच इस्राइल का समर्थन किया। अमेरिका ने इस्राइल को असहाय लोगों के खिलाफ आपराधिक अभियान चलाने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
हूतियों ने इस्राइल पर हमले किए - फोटो : social media

गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के पास भीषण संघर्ष
इस्राइल और हमास के बीच एक महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के पास इस्राइली सैनिकों और हमास के आतंकियों में संघर्ष जारी है। इस वजह से अस्पताल का आखिरी जनरेटर भी ठप पड़ा गया। अस्पताल में बिजली गुल होने से एक बच्चे सहित पांच मरीजों की मौत हो गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमास के आतंकी ही नागरिकों को ढाल बना रहे हैं। नागरिकों की मौत का जिम्मेदार हमास है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Uttarakhand Legislative Assembly - फोटो : PTI (File Photo)

विधानसभा सत्र में आ सकता है यूसीसी बिल
सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बिल के लिए बुलाए जा रहे विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विधेयक भी आ सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने इस संभावना के संकेत दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
कोरोना का नया वैरिएंट XBB - फोटो : istock

कोरोना महामारी के बाद से निमोनिया की चपेट में युवा
कोरोना महामारी के बाद युवा निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। कोविड से पहले निमोनिया 60 साल से अधिक उम्र के मरीज को गंभीर करता था। बदले ट्रेंड के बाद 25 से 35 साल के युवा इससे गंभीर हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण ने फेफड़ों को कमजोर बना दिया है। ऐसे में निमोनिया आसानी से मरीजों पर हावी हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर


 

10 of 11
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

इमरान खान की पार्टी पीटीआई की कराची में होनी वाली रैली रद्द
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने कराची में अपनी सार्वजनिक सभा रद्द कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद रविवार को होने वाली रैली रद्द कर दी गई। पीटीआई कराची चैप्टर ने एक बयान में कहा कि उन्होंने महानगर में सार्वजनिक सभा आयोजित करने की अनुमति मांगने के लिए सिंध के मुख्यमंत्री और आयुक्त कराची सहित संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

अमित कात्याल को 16 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए कारोबारी अमित कात्याल को शनिवार को दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। अमित कात्याल राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के सहयोगी बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें