फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारी मां: प्रेमी के लिए अपने 3 बेटों को दिया था जहर

विज्ञापन
1 of 7
प्रेमी से ब्याह रचाने के लिए करीब तीन साल पहले अपने तीन मासूम बेटों को दूध में जहर देकर मार डालने वाली मधु को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। रोंगटे खड़ा कर देने वाली इस घटना के चार साल पहले से मधु बरेली में अपने पति को छोड़कर तीन बच्चों के साथ यहां मायके में रह रही थी। माडर्न लाइफ स्टाइल की आदी मधु ने खुद को अविवाहित बताकर एक ज्वैलर्स से अफेयर शुरू किया था। (अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद)
विज्ञापन

हत्यारी मां: प्रेमी के लिए अपने 3 बेटों को दिया था जहर

2 of 7
जब उसे लगा कि उसके तीन बच्चे प्रेमी से शादी में बाधा बनेंगे तो उसने अपनी ही कोख से जन्मी तीनों औलादों को जहर देकर मार डाला। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज में तीन साल पहले हुए इस ट्रिपल मर्डर को पुलिस भी शुरू में हादसा मानकर दफन करने पर आमादा थी। लेकिन ‘अमर उजाला’ के सवाल उठाने के बाद गहराई से मसले की पड़ताल हुई तो घटना के पांचवें दिन इस वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

हत्यारी मां: प्रेमी के लिए अपने 3 बेटों को दिया था जहर

3 of 7
पति से अलग रह रही मधु ने खुद को अविवाहित बताकर मंडी चौक के ज्वैलर्स प्रतीक रस्तोगी को प्रेम जाल में फंसाया था। मधु उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन प्रतीक को पता नहीं था कि मधु पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है। पुलिस ने सर्विलांस स्टडी के बाद प्रतीक को उठाया था जिसके बाद मधु भी टूट गई थी। उसने कबूल किया था कि प्रतीक से शादी के लिए ही उसने अपने बच्चों को दूध में जहर देकर मारा था।

हत्यारी मां: प्रेमी के लिए अपने 3 बेटों को दिया था जहर

4 of 7
उधर, अखबारों में अपने तीन बेटों की हत्या की खबर पढ़कर बरेली से मुरादाबाद पहुंचे बाबूराम ने पत्नी मधु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मधु को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई एडीजे - तृतीय बीएस पटेल की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष एडीजीसी मोहम्मद अकरम खां ने रखा। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद मधु को उसके तीन बेटों की ह्रत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

हत्यारी मां: प्रेमी के लिए अपने 3 बेटों को दिया था जहर

5 of 7
दिल दहला देने वाली यह घटना 17/18 सितंबर 2012 की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डिप्टीगंज चौराहे के पास हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में हुई थी। यहां रहने वाली कांता की बेटी मधु की शादी बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास में बाबूराम के साथ हुई थी। लेकिन मधु हाईप्रोफाइल और लग्जरी लाइफ स्टाइल की ख्वाहिशमंद थी और शुरू से ही उसकी पति से अनबन रही।
विज्ञापन

हत्यारी मां: प्रेमी के लिए अपने 3 बेटों को दिया था जहर

6 of 7
पति ने बंदिशें लगाई तो वह वर्ष 2008 में पति को छोड़कर तीनों बच्चों अभिषेक (9), गुड्डू (7) व सूरज (5) के साथ मायके में मां कांता के पास आ गई। 18 सितंबर 2012 की सुबह मधु के तीनों बेटे घर में मृत अवस्था में मिले। मधु और अन्य परिजनों ने इस फूड प्वाइजनिंग और ऊपरी हवाओं का असर बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारी मां: प्रेमी के लिए अपने 3 बेटों को दिया था जहर

7 of 7
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया था कि बच्चों की हत्या किसी सफेद तरल पदार्थ में तेज जहर दिए जाने से हुई है। 17 सितंबर की रात को बच्चों को खाना भी नहीं दिया गया था उन्हें दूध में मिलाकर जहर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें