निषाद बिरादरी को अनुसूचित जाति में शामिल करने और नौकरी में पांच फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर निषादों के गोरखपुर के सहजनवां में रेलवे ट्रैक जाम करने के बाद बवाल हो गया। (फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर)
विज्ञापन
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
2 of 12
अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठे लोगों को बल पूर्वक हटाने की कोशिश की, जिससे भीड़ उग्र हो गई। बाद में बेकाबू भीड़ पर पुलिस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने 30 से अधिक वाहनों में आग लगा दी और ट्रैक क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
3 of 12
फायरिंग और पथराव में डीएम, डीआईजी, संतकबीरनगर के एसपी समेत 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए। मामले में 30 लोगों को नामजद करते हुए दो हजार अज्ञात लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
4 of 12
अपनी मांग को लेकर काफी संख्या में निषाद विरादरी के लोगों ने रविवार को सुबह मगहर में संत कबीर स्थली पर पंचायत की। इसके बाद राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के नेतृत्व में लोगों ने मगहर रेलवे स्टेशन और कसरवल रेलवे क्रासिंग के बीच रेलवे ट्रैक पर धरना दे दिया।
विज्ञापन
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
5 of 12
ट्रैक बंद होने से लखनऊ से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों को बस्ती, खलीलाबाद और गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले ट्रेनों को यहीं रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। बवाल की सूचना पर एसपी (ग्रामीण) पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन आंदोलनकारी ट्रैक से हटने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
6 of 12
डीएम रंजन कुमार भी आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए पहुंचे। लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठी पटकी तो भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने अधिकारियों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
7 of 12
हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति संभालने की कोशिश की। इस बीच, गोली लगने से 25 वर्ष के एक युवक (शिनाख्त नहीं) की मौत हो गई। यह देखकर भीड़ और हिंसक हो उठी। बेकाबू भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी। मौके पर खड़ी मिली एक बस, एक सफारी, तीन टेंपो और 25 मोटरसाइकिलें फूंक डालीं।
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
8 of 12
पुलिस ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़कर किसी तरह भीड़ को खदेड़ा। फायरिंग और पथराव में 20 से अधिक घायल हुए हैं, इसके साथ ही डीएम, डीआईजी संतकबीरनगर के एसपी, छह थानेदारों समेत 20 पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
9 of 12
गुस्साई भीड़ ने रेलवे ट्रैक की डेढ़ सौ मीटर तक फिश प्लेटें उखाड़ दीं। शाम तक पुलिस ने भीड़ को भगाकर हालात पर काबू पा लिया। शाम छह बजे के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। पहली ट्रेन गोरखपुर से आम्रपाली एक्सप्रेस रवाना की गई।
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
10 of 12
अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में डॉ. संजय निषाद सहित 30 के खिलाफ नामजद और दो हजार लोगों पर बलवा, पुलिस पर हमला, हत्या का प्रयास, सेवन सीएलए, रेलवे ट्रैक, राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर आगजनी और तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज हुआ है।
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
11 of 12
निषाद विरादरी की मांगों पर गौर करें तो बालकृष्ण रेनुके आयोग ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट से प्रभावित जातियों को 7.5 फीसदी आरक्षण देने की सिफारिश की है। महाराष्ट्र सरकार ने इसे लागू कर दिया है। यूपी सरकार भी इसे लागू करे।
छोटी सी बात पर बवाल की ये 12 तस्वीरें यूपी की हैं, देख लीजिए
12 of 12
मछुआ समुदाय की मझवार, गोड़, तुरैहा, खरवार, बेलदार की सभी पर्यायवाची जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी हो। मछुआ आयोग का गठन हो। इलाहाबाद में शृंग्वेरपुर धाम व किला पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो।